{"_id":"6a56404f5b5990dab7092b32","slug":"protest-against-power-cuts-warning-issued-regarding-non-payment-of-bills-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156928-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन, बिल न भरने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन, बिल न भरने की दी चेतावनी
Tue, 14 Jul 2026 07:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो :सोनीपत के सेक्टर 23 में बिजली निगम के खिलाफ विरोध जताते स्थानीय निवासी। स्रोत: पार्षद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने मंगलवार रात सेक्टर-23 में प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि उपभोक्ता हजारों रुपये के बिजली बिल भर रहे हैं लेकिन उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही है। कई-कई घंटे बिजली कटने से आमजन, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण भी शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। ठेका कर्मचारियों को हटाने का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गांवों में भी लंबे समय तक बिजली नहीं मिल रही।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली निगम ने जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी तो लोगों को संगठित कर बिजली बिल का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान निगम पार्षद राजेश मलिक और निगम पार्षद राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।