फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   protest against police, businessmans, barrier, sonipat

पुलिस के चौक पर बैरियर लगाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, बोले-पुलिस ने डर से नहीं आ रहे ग्राहक

Sat, 12 Sep 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest against police, businessmans, barrier, sonipat
देवीलाल चौक पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते कपड़ा मार्केट के व्यापारी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में पुलिस के खिलाफ व्यापारी लामबंद होने लगे हैं। शुक्रवार को कपड़ा मार्केट के व्यापारियों ने पुलिस पर देवीलाल चौक पर बैरियर लगाकर ग्राहकों को रोकने के अलावा स्कूल के पास चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और देवीलाल चौक पद प्रदर्शन किया। जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा और ट्रैफिक एसएचओ ने पहुंचकर किसी तरह से मामला शांत कराया। व्यापारियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर दुकानों में ताला लगाकर चाबियां प्रशासन को सौंपने की चेतावनी दी है। वहीं मिशन चौक के व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दुकानों को बंद रखा। जहां विधायक सुरेंद्र पंवार के निजी सचिव ने पहुंचकर उनकी समस्याओं का विधायक के माध्यम से समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कपड़ा मार्केट के प्रधान शामलाल बत्रा का कहना है कि पुलिस द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लोगों का उत्पीड़न किया जाता है। इस कारण अब ग्राहक बाजारों में आने से कतराने लगे हैं और उनको परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि कपड़ा मार्केट में आने के लिए मुख्य दो रास्ते हैं, लेकिन इन दोनों रास्तों पर पुलिस की सख्ती के चलते ग्राहक चालान कटने के डर से मार्केट में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने देवीलाल चौक के पास बैरियर लगा दिए और मार्केट में आने वाले ग्राहकों को वहीं से ही वापस कर दिया जाता है। वहीं सरकारी स्कूल के पास पुलिस की पीसीआर आकर खड़ी हो जाती और लोगों का चालान काटने के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। ऐसे में मार्केट के व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवीलाल चौक पर प्रदर्शन किया। जिसका पता चलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह शनिवार को अपनी दुकानों की चाबी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप देंगे। इस दौरान अनिल जैन, जगदीश मदान, अर्जुन देव, सतपाल, राजू, विनय, पालेराम, सुभाष व महावीर समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिशन चौक के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ जताया रोष
मिशन चौक के व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दी। मिशन चौक मार्केट के प्रधान रामनारायण गोयल ने बताया कि पुलिस को दुकानदारों व आम जनता के प्रति स्थिति को देखते हुए अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। लेकिन बाजार के खुलते ही पुलिस की पीसीआर मार्केट में आकर खड़ी हो जाती है। पुलिस के डर के कारण ग्राहकों ने उनकी दुकानों पर आना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को दुकानदारों से कोई आपत्ति होती है तो वह उनसे बैठकर बात कर सकती है। लेकिन दुकानदारों के प्रति पुलिस की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान देवेंद्र रोहिल्ला, नरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र रोहिल्ला, राजीव, अमित गर्ग, ललित गोयल, सत प्रकाश गोयल, अश्वनी गोयल व सुरेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed