{"_id":"62a4e9ec2e15041611765861","slug":"protest-against-opening-of-third-liquor-shop-in-gadh-shahjanpur-village-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गढ़ शहजानपुर गांव में तीसरा ठेका खोलने का विरोध, टीन शेड उखाड़ लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गढ़ शहजानपुर गांव में तीसरा ठेका खोलने का विरोध, टीन शेड उखाड़ लगाया जाम
Sun, 12 Jun 2022 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:45 AM IST
सार
गढ़ शहजानपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि पहले ही गांव में दो शराब ठेके खुले हैं। गांव में स्कूल व धार्मिक स्थल के पास एचएसवीपी की ग्रीन बेल्ट में तीसरा ठेका बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
गढ़ शहजानपुर गांव में शराब ठेके के विरोध में रोड जाम करके नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गढ़ शहजानपुर में तीसरा शराब ठेका खोलने का पता लगने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पहले ही गांव में तीसरा ठेका नहीं खोलने की मांग को लेकर आबकारी विभाग में शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद रात में तीसरे शराब ठेके का शेड लगाए जाने का पता लगने पर वे बिफर गए। उन्होंनें गांव के बाहर बनाए जा रहे शराब ठेके के शेड को उखाड़ दिया और शाहपुर तुर्क मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों व शराब ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम की सूचना के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब पौने घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि जहां तीसरा शराब ठेका खोला जा रहा है उसके नजदीक स्कूल व धार्मिक स्थल बने हुए है। उन्होंने गांव में तीसरा शराब ठेका नहीं खोलने की मांग की है। गांव गढ़ शहजानपुर में पहले ही दो शराब ठेके खुले हुए हैं। नई आबकारी नीति के तहत आबकारी विभाग की ओर से गांव के बाहर तीसरा शराब ठेका खोला जा रहा है।
विज्ञापन
शराब ठेकेदार की ओर से ठेका खोलने के लिए शुक्रवार रात को शेड भी लगवा दिया गया। ग्रामीण पहले ही तीसरा ठेेका नहीं खोलने की मांग कर चुके हैं। उन्हें तीसरा ठेका खोलने की तैयारी का पता लगा तो उन्होंने शनिवार को शेड उखाड़ दिया। इससे पहले उन्होंने चौक पर शुरू किए जा रहे शराब ठेके को हटवाने की मांग को लेकर निगम पार्षद रेणू सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि तीसरा ठेका एचएसवीपी की ग्रीन बेल्ट में बनाया जा रहा है। बाद में ग्रामीणों ने शाहपुर तुर्क मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहन चालकों की मुुुसीबत बढ़ गई। उन्हें दूसरे मार्गों से गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पहले ही दो शराब ठेके खुले हुए हैं।
आबकारी विभाग की ओर से गांव के चौक के पास तीसरा शराब ठेका खोला जा रहा है। एक दिन पहले भी शराब ठेकेदार ने शेड लगाने का प्रयास किया था, जिस पर उसे रोक दिया गया था। लेकिन उसने शुक्रवार रात को दोबारा चौक पर आकर शेड रखवा दिया। ग्रामीणों ने शनिवार को एकत्रित होकर शेड उखाड़ दिया।
गढ़ शहजानपुर के ग्रामीण शराब ठेका हटवाने की मांग कर रहे हैं। एक दिन पहले भी शेड हटवा दिया था। शुक्रवार रात को ठेकेदार ने दोबारा शेड रखवा दिया। ग्रामीणों ने शनिवार को एकत्रित होकर शेड को हटवा दिया। साथ ही आबकारी अधिकारियों व पुलिस थाने में गांव में शराब ठेका न खुलवाने की शिकायत दी है। वार्ड में नया शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। -रेणु सैनी, निगम पार्षद वार्ड नंबर 6।
गढ़ शहजानपुर के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दी है। मौके का निरीक्षण कर पूरी जांच कराई जाएगी। नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -कश्मीर चंद, सहायक आबकारी अधिकारी, सोनीपत।