फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prostitution was being done by the girls of Uzbekistan, Turkey and Nepal, Murthal SHO line spot in negligence

उजबेकिस्तान, तुर्की व नेपाल की युवतियों से कराई जा रही थी वेश्यावृत्ति, लापरवाही में मुरथल एसएचओ लाइन हाजिर

Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was being done by the girls of Uzbekistan, Turkey and Nepal, Murthal SHO line spot in negligence
जीटी रोड स्थित मुरथल के तीन ढाबों में उजबेकिस्तान, तुर्की व नेपाल के साथ दिल्ली व गुरुग्राम की लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। ढाबों को किराये पर लेकर इनमें अनैतिक कार्य कराया जाता है। लड़कियों को ऑन डिमांड बुलवाया जाता था। मामले में लापरवाही सामने आने पर एसपी ने मुरथल थाना प्रभारी अरुण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

देह व्यापार से जुड़ीं लड़कियां अपने गाइड के माध्यम से इस धंधे को चला रही थीं। गाइड व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें दिल्ली के साथ ही मुरथल व अन्य स्थानों पर भेजते थे। शुरुआती जांच में पता लगा कि मुरथल के ढाबों पर देह व्यापार व जुआ एक माह से चल रहा था।
विज्ञापन

मुरथल में ढाबों पर देह व्यापार, नशे का धंधा होने के साथ ही जुआ खेले जाने की जानकारी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में छापा मारा था। अलग-अलग नौ टीमों ने एक साथ रात को नौ ढाबों पर छापा मारा था, जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ ही डीसी से संपर्क कर एसडीएम शशि वंसुधरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनवाया गया था। उनके साथ बाल संरक्षण अधिकारी रितू भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट थीं। टीम ने मुरथल स्थित हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियों व पांच युवकों को पकड़ा था। इसके लिए पुलिस ने 500-500 रुपये देकर नकली ग्राहक अंदर भेजे थे। जिनका इशारा मिलने पर अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस ने उजबेकिस्तान की दो, तुर्की की एक और नेपाल की दो लड़कियों समेत 12 को पकड़ा था। अन्य लड़कियां दिल्ली, महाराष्ट्र व पश्चिमी बंगाल की रहने वाली हैं। वहीं पकड़े गए युवक सोनीपत, महेंद्रगढ़ व कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें पुलिस को हैप्पी ढाबे से तीन युवक व चार युवतियां मिले। ढाबे को सोनीपत के सतपाल व राजकुमार ने किराये पर ले रखा है। राजा ढाबा से एक युवक व तीन युवतियां पकड़ी गईं। यहां से पकड़े गए मूलरूप से कुरुक्षेत्र फिलहाल दिल्ली निवासी मैनेजर राजकुमार ने बताया कि ढाबे को सोनीपत के राजेंद्र ने किराये पर ले रखा है। राजेंद्र देहव् यापार कराता है। वेस्टइन होटल पर छापे के दौरान सोनीपत का अंकित व पांच युवतियां पकड़ी गईं। इनमें तुर्की की एक, उजबेकिस्तान की दो और दिल्ली की दो युवतियां हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां तीन विदेशी युवतियों को करनाल जेल भेज दिया गया। पांच होटल मैनेजर को दो-दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं अन्य युवतियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे जाते थे विदेशी युवतियों के फोटो
शुरुआती जांच में सामने आया है कि विदेशी युवतियों के फोटो व्हाट्सएप ग्रुप से भेजे जाते थे। युवतियां अपने गाइड के माध्यम से लोगों के संपर्क में आती थीं। वे दिल्ली के होटल के साथ अन्य स्थानों पर भेजी जाती थीं।
मुरथल में एक माह से चल रहा था देह व्यापार व जुआ
पुलिस की जांच में सामने आया है मुरथल के ढाबों पर एक माह से देह व्यापार व जुआ चल रहा था। आरोपियों ने बताया कि दूसरे लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद इस धंधे से जुड़े थे। पुलिस का कहना है कि इसे लेकर गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नौ जुआरियों को मिली जमानत
पुलिस ने होटल ब्राउन स्टोन से टांडा निवासी संदीप, नवीन, विनोद, देवडू निवासी सुरेश, सुंदर, सुनील, झुंडपुर निवासी संजय, ग्यासपुर निवासी संदीप व लोनी, उत्तर प्रदेश निवासी विनय को जुआ खेलते पकड़ा था। उनसे 1.15 लाख रुपये बरामद हुए थे, जिनको जमानत मिल गई।
मोहाना थाना प्रभारी सुखवीर सिंह को सौंपा मुरथल थाने का प्रभार
मुरथल के ढाबों पर देह व्यापार का बड़ा मामला पकड़े जाने के बाद एसपी ने एसएचओ मुरथल अरुण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी विभागीय जांच भी की जाएगी। मुरथल में पुलिस की नाक के नीचे बड़े स्तर पर देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद एसपी ने कार्रवाई की। उनके स्थान पर मोहाना थाना प्रभारी सुखवीर सिंह को लगाया गया है। सेक्टर 27 थाना प्रभारी दर्पण सिंह को यातायात थाना मुरथल प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर यातायात थाने से इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को सेक्टर 27 थाना प्रभारी लगाया गया है। सीआईए से पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने योगेंद्र कुमार को ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए बनाई गई सेल का प्रभारी बनाया गया है। लाइन इंचार्ज अशोक कुमार को मोहाना थाने का चार्ज दिया गया है।

वर्जन
मुरथल के ढाबों से पकड़े गए पांच युवकों को रिमांड पर लिया गया है। कार्य में लापरवाही मिलने पर मुरथल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। देह व्यापार में पकड़ी गईं तीनों विदेशी युवतियों को करनाल जेल भेजा गया है। पता लगा कि अनैतिक कार्य एक माह से चल रहा था। मामले में जांच कर पूरी तरह से पर्दा उठाया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed