{"_id":"67ddb986e132ea1caf03da87","slug":"prostitution-accused-of-bringing-girl-to-spa-center-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134071-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: देह व्यापार..स्पा सेंटर में युवती लेकर आने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: देह व्यापार..स्पा सेंटर में युवती लेकर आने का आरोपी काबू
Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कुराड़ के पास स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार से पर्दा उठाने के बाद में मामले में अब एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के सिरोली का रहने वाला समीर है। उस पर विदेशी युवती को लेकर आने का आरोप है।
एसीपी अजीत सिंह ने 7 फरवरी को बताया था कि पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत के बाद कुराड़ के पास हाईवे पर एक भवन की तीसरी मंजिल पर दा रेबॉर्न स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। टीम ने स्पा सेंटर के अंदर संचालक सोनीपत निवासी अतिशय जैन के साथ चार युवतियों व एक युवक को पकड़ा था। युवतियों को पुलिस ने संरक्षण में लिया था। उनमें दो युवती थाइलैंड की मिली थी। पुलिस ने मामले में अनैतिक तस्करी की धारा जोड़ दी थी। अब पुलिस ने समीर को गिरफ्तार किया है। उस पर विदेशी युवती लेकर आने का आरोप है। संवाद