फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Property tax of Rs 13.55 lakh collected in two days, exemption will be available till 31st

Sonipat News: दो दिन में 13.55 लाख रुपये जमा हुआ संपत्ति कर, 31 तक मिलेगी छूट

Wed, 27 Dec 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Property tax of Rs 13.55 lakh collected in two days, exemption will be available till 31st
गोहाना। गोहाना के नगर परिषद कार्यालय में सरकार की ओर से छूट देने के बाद भी दो दिन में 13.55 लाख रुपये कर जमा हुआ है। शहरवासियों के लिए संपत्ति कर जमा कराने के लिए 21 दिसंबर से नगर परिषद समेत 4 जगह पर काउंटर खोले गए थे। जहां पर सुबह से लेकर शाम तक संपत्ति कर जमा कराने वालों की भीड़ लगी रही। नगर परिषद की ओर से करीब 4 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शहर वासियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 31 दिसंबर तक संपत्ति कर जमा कराने के लिए छूट दी गई है। लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने नागा बाबा मंदिर, टीटू धर्मशाला, विष्णु नगर धर्मशाला और नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगाए गए। शिविरों में कर्मचारियों की तरफ से बिलों की त्रुटियों को भी दूर किया गया। नगर परिषद के अधिकारी लगातार शहरवासियों को योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक कर रहे हैं, ताकि आगामी समय में होने वाली विभागीय कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन

31 दिसंबर तक खुलेंगे काउंटर
नगर परिषद में संपत्ति कर जमा करने के लिए 31 दिसंबर तक काउंटर खोले जाएंगे। इसके साथ ही स्वयं सत्यापित प्रमाणपत्र अपलोड किए जाएंगे। नगर परिषद में त्रुटियों को ठीक करने के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। जहां पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
31 दिसंबर के बाद भू-संपत्ति मालिकों से ब्याज समेत संपत्ति कर लिया जाएगा। जिन लोगों पर अधिक संपत्ति कर बकाया है, उनकी संपत्ति को सील भी किया जाएगा। सात दिन तक चले शिविर में 19 लाख रुपये कर जमा हुआ है।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed