{"_id":"67840c6f9ba484e79f0f0042","slug":"property-is-more-important-than-relationships-at-different-places-family-members-beat-up-their-own-people-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130735-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों पर भारी प्रॉपर्टी : अलग-अलग स्थानों पर परिवारों के लोगों ने ही अपनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों पर भारी प्रॉपर्टी : अलग-अलग स्थानों पर परिवारों के लोगों ने ही अपनों को पीटा
Mon, 13 Jan 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। प्रॉपर्टी रिश्तों पर भारी पड़ रही है। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद में बहालगढ़ व कुंडली थाना क्षेत्र के गांवों में बेटों ने ही अपने मां-बाप पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ितों ने बहालगढ़ व कुंडली थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
कुंडली थाना की बारोटा चौकी में ग्रामीण ने शिकायत दी है कि उनके पास तीन बेटे हैं। उनका बीच वाला बेटा अलग रहता है। उनके साथ उनका प्लॉट को लेकर विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। इसी रंजिश में 9 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ बाजार से अपने घर जा रहे थे। तब उनके बेटे रोहताश व उनकी पत्नी अपने बेटे संग मिलकर सरिया, धारदार हथियार व डंडे से हमला कर दिया। उनका दूसरा बेटा व बहू बचाव को आए तो उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उनके पति का करीब चार माह पहले निधन हो गया था। उनके पास दो बेटे व एक बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है। उनका छोटा बेटा दिनेश उनसे अलग रहता है। 10 जनवरी को उनके छोटे बेटों ने घर आकर तोड़फोड़ की और शराब पीकर गाली गलौज किया। उसने उनके पैर में कुल्हाड़ी से वार किया। महिला के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।