{"_id":"619a946ccbd71100537044fc","slug":"property-dealer-atendra-alias-chunnu-shot-dead-sonipat-news-rtk6305079119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर अतेंद्र उर्फ चुन्नू की गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर अतेंद्र उर्फ चुन्नू की गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन
अतेंद्र। फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव सोनीपत के बहुचर्चित जेल ब्रेक कांड में नामजद रहे अतेंद्र उर्फ चुन्नू की छह हमलावरों ने शनिवार शाम को पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत पर बाहर आया अतेंद्र उर्फ चुन्नू प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वह अपने कार्यालय से घर लौट रहा था कि रास्ते में उस पर हमला किया गया। उसकी महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव किलोहडद निवासी सरिता ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उसका इकलौता बेटा अतेंद्र उर्फ चुन्नू (31) फिलहाल प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उसने गोहाना में अपना प्रापर्टी डीलिंग का कार्यालय खोल रखा है। वह 20 नवंबर की सुबह कार्यालय पर गया था। तब उसने बताया था कि मुंडलाना का रहने वाला दिनेश और गुमड़ का रहने वाला संदीप उसको मारने की बात कह रहे हैं। अतेंद्र देर शाम को गोहाना से वापस किलोहड़द के लिए चला था। जब वह मोहाना बस अड्डे पर पहुंचा तो एक कार में सवार होकर आए युवकों ने उसको घेर लिया और गोलियां मारनी शुरू कर दीं। अतेंद्र को करीब पांच गोली मारकर हमलावर भाग गए। घायल अतेंद्र को तुरंत मोहाना के पीएचसी में ले जाया गया, जहां से उसको महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई।
मोहाना थाना पुलिस ने सरिता के बयान पर दिनेश निवासी मुंडलाना, मुकेश कैरा, सीता, ओमा, अंकित व संदीप गुमड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जेल ब्रेक कांड समेत कई मामलों में रहा है नामजद
अतेंद्र उर्फ चुन्नू सोनीपत में हुए जेल ब्रेक कांड समेत कई मामलों में नामजद रहा है। फिलहाल वह हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट से जमानत पर था। उस पर वर्ष 2010 में गन्नौर में हत्या के प्रयास व सरकारी में बाधा पहुंचाने, 2010 में सदर सोनीपत व सिविल लाइन में अलग-अलग हत्या के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। 18 जनवरी, 2012 को जेल ब्रेक का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके साथ ही 25 जनवरी, 2011 में सदर थाना में 294, 506, 23 मार्च, 2012 को चोरी के वाहन सहित पकड़ा गया। 8 अप्रैल, 2019 को अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। वह ज्यादातर मामलों में या तो बरी हो चुका था या सजा पूरी कर चुका था। फिलहाल वह 8 अगस्त, 2019 में दर्ज हुए हत्या के प्रयास के एक मामले में कोर्ट से 10 जनवरी, 2020 को जमानत पर आया हुआ था।
वर्जन
गोहाना में प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले अतेंद्र उर्फ चुन्नू की रात को पांच गोली मारकर हत्या की गई है। उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। युवक की मां ने छह लोगों को नामजद कराया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर अशोक कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना