फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prohibition on entering the colony, recitation done elsewhere, Mahapanchayat will be held on 16th

Sonipat News: कॉलोनी में घुसने पर रोक से दूसरी जगह किया पाठ, 16 को करेंगे महापंचायत

Wed, 05 Jul 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prohibition on entering the colony, recitation done elsewhere, Mahapanchayat will be held on 16th
फोटो :25: बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में शांति बहाली को लेकर मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक में
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की कॉलोनी में दो समुदाय के बीच विवाद के बाद कॉलोनी में बाहरी लोगों के घुसने पर प्रतिबंध के चलते हिंदू परिषद व सामाजिक संगठनों ने पहले से तय कार्यक्रम के तहत फाजिलपुर गांव के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया। वहीं मामले को लेकर 16 जुलाई को महापंचायत करने की बात कही है। उधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि 25 जून की रात को उनकी बेटी की सगाई रुकवाने का प्रयास किया गया। कॉलोनी के रहने वाले सोहिल ने बेटी के मंगेतर को मैसेज भेजकर उनकी बेटी को बदनाम कर सगाई रुकवाने का प्रयास किया। सोहिल व उसके भाई ने उनकी दोनों बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी दी थी। उनकी 14 साल की बेटी से छेड़खानी की जा चुकी है। मामले में पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी, 12 पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोहिल को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ मोमिन है। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं कॉलोनी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के बाद हिंदू परिषद व अन्य संगठनों ने फाजिलपुर के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस-प्रशासन ने हिंदू परिषद के प्रदेश पदाधिकारी मनीष राई सहित अन्य संगठन सदस्यों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। शांति बहाली के चलते यह निर्णय लिया गया था। मनीष राई ने कहा कि पुलिस को इस मामले में हर हाल में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। हनुमान चालीसा पाठ में भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी शामिल हुए। उन्होंने फिर कहा कि बेटियों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं संगठन सदस्यों ने 16 जुलाई को महापंचायत करेंगे। हिंदू संगठनों की मांग है कि कॉलोनी का नाम बदलकर सरदार भगत सिंह कॉलोनी या चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





मानव अधिकार संरक्षण संघ ने की बैठक, शांति बहाली पर विचार

मानव अधिकार संरक्षण संघ की तरफ से बैठक कर कॉलोनी में शांति बहाली पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक जगबीर सिंह आंतिल ने की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने कहा कि किसी भी मामले का हल धार्मिक सद्भावना की भावना से निकाला जा सकता है। इस तरह के मामलों में दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग बयानबाजी की गई। कई तरह की अफवाह भी सुनने में आ रही हैं। इस तरह की परिस्थिति में सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर मामले की गंभीरता को देखते दोषियों को सजा दिलवाने की मांग करनी चाहिए। साथ ही आपसी भाईचारे की पहल करनी चाहिए। संघ के कानूनी सलाहकार डॉ. ताराचंद ने कहा कि इस तरह के मामले को पुलिस प्रशासन प्राथमिकता से लेकर जांच को तेज करें। संघ ने मामले में राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वह निष्पक्ष होकर समाज को जोड़ने का प्रयास करें। इस दौरान संदीप बत्रा, रामफल मलिक, दिलबाग मोरवाल, विक्रम नरवाल, सतपाल सिंह तेवड़ी, संदीप सूद, हवासिंह पहलवान, धर्मवीर सिंह, सुमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

फोटो :25:  बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में शांति बहाली को लेकर मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक में

फोटो :25: बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में शांति बहाली को लेकर मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed