फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Professor Dr. Yogesh Chandra of the Sports University received the International Excellence Award in Vietnam.

Sonipat News: खेल विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. योगेश चंद्र को वियतनाम में मिला अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता अवॉर्ड

Sun, 14 Dec 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Professor Dr. Yogesh Chandra of the Sports University received the International Excellence Award in Vietnam.
फोटो 03- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के डीन प्रो. डॉ. योगेश चंद्र ठाकुर।
सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के डीन (शैक्षणिक कार्य) प्रो. डॉ. योगेश चंद्र ठाकुर को वियतनाम की राजधानी हनोई में इंटरनेशनल एमिनेंस अवॉर्ड्स-2025 समारोह में सम्मानित किया। प्रो. योगेश को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान में शोध एवं शिक्षा में उत्कृष्टता पुरस्कार अवॉर्ड प्रदान किया गया। इससे विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कुलपति एवं आईपीएस (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार ने बताया कि समारोह में विश्वभर से प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, नेतृत्वकर्ताओं एवं पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा, खेल, नेतृत्व व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगाें को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय से प्रो. योगेश चंद्र ठाकुर को सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रो. योगेश के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में शोध, नवाचार व शैक्षणिक नेतृत्व में उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सतत प्रयास से विश्वविद्यालय में अकादमिक उत्कृष्टता, शोध संस्कृति, वैश्विक सहभागिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान विश्वविद्यालय की शोध, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो शैक्षणिक समुदाय को और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करता है।

विवि ने अल्प समय में की उल्लेखनीय प्रगति
कुलपति ने बताया कि अधिनियम 2021-22 के अंतर्गत स्थापित व 25 अप्रैल 2022 को अधिसूचित खेल विश्वविद्यालय ने अल्प समय में उल्लेखनीय प्रगति की है। 15 सितंबर 2023 से प्रथम शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, राई परिसर में स्थानांतरण के बाद विश्वविद्यालय को यूजीसी की मान्यता, एआईयू की सदस्यता, एनआईएस पटियाला (साई) की समकक्षता प्राप्त हुई है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में 28 विशेषीकृत शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, इनमें कुल 784 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छात्र संख्या के आधार पर यह प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed