फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Procurement of PR paddy starts from tomorrow, will be purchased in four mandis and Kasandi center

पीआर धान की खरीद कल से शुरू, चार मंडियों व कासंडी केंद्र में खरीदा जाएगा

Fri, 30 Sep 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Procurement of PR paddy starts from tomorrow, will be purchased in four mandis and Kasandi center
अनाज मंडियों में पीआर धान (मोटा धान) की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक अक्तूबर से शुरू हो रही है। सरकार ने किसानों से धान खरीदने का लक्ष्य प्रति एकड़ 30 क्विंटल तक रखा है। साथ ही अनाज मंडी में रेट भी प्रति क्विंटल अलग-अलग तय किए हैं। कॉमन किस्म के धान का मूल्य प्रति क्विंटल 2040 रुपये व ए ग्रेड किस्म के धान का भाव 2060 रुपये प्रति क्विंटल तक रहेगा। सरकार की ओर से चार मंडियों व तीन खरीद केंद्रों में पीआर धान की खरीद करने के आदेश जारी हुए हैं लेकिन कथूरा खरीद केंद्र में किसी भी आढ़ती ने खरीद शुरू कराने के लिए संपर्क नहीं किया और जाखौली खरीद केंद्र का निर्माण अभी जारी है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में धान की किस्म 1509 की आवक भी गति पकड़ रही है। आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद से धान की आवक तेजी से हो रही है। सोनीपत की अनाज मंडी में किसानों को 1509 किस्म का धान 3500 रुपये से लेकर 3780 रुपये तक बिक रहा है। ऐसे में सोनीपत के अलावा गन्नौर, खरखौदा व गोहाना की मंडियों में भी धान की आवक तेज होने लगी है। सरकार की ओर से सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर अनाज मंडी के अलावा कथूरा, कासंडी व जाखौली खरीद केंद्रों में धान की खरीद करने का शेड्यूल जारी किया है। कासंडी खरीद केंद्र में किसान अपना पीआर धान बेच सकेंगे। हालांकि कथूरा खरीद केंद्र में धान की खरीद शुरू कराने के लिए किसी भी आढ़ती के मार्केट कमेटी गोहाना कार्यालय से संपर्क नहीं करने व सोनीपत मार्केट कमेटी कार्यालय के अधीन संचालित जाखौली खरीद केंद्र का निर्माण पूरा नहीं करने के चलते यहां खरीद नहीं हो सकेगी। इन मंडियों से यह एजेंसियां करेंगी खरीद
विज्ञापन

सोनीपत की नई अनाज मंडी में हैफेड और गन्नौर अनाज मंडी में भारतीय खाद्य निगम की ओर से पीआर धान की खरीद की जाएगी। गोहाना अनाज मंडी में सोमवार व मंगलवार को हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन व बाकी दिन हैफेड की ओर से खरीद की जानी है। खरखौदा अनाज मंडी में सोमवार व मंगलवार को भारतीय खाद्य निगम व बाकी दिन हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन पीआर धान खरीदेगा। कासंडी खरीद केंद्र में हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से पीआर धान की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल, शौचालय के साथ विश्राम की व्यवस्था
अनाज मंडी में पेयजल के लिए वॉटर कूलर लगाए गए हैं। अनाज मंडी में दो वॉटर कूलर लगाए गए हैं। इसके साथ ही शौचालय की भी व्यवस्था की गई है जिससे किसानों को दिक्कत न हो सके। इतना ही नहीं किसानों के लिए विश्रामगृह भी बनाया गया। विश्रामगृह में किसानों के रुकने के लिए उचित व्यवस्था है।
पीआर धान की सरकारी खरीद शनिवार से शुरू हो रही है। किसानों से प्रति एकड़ 30 क्विंटल तक धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कर रखा है, उसी किसान का धान खरीदा जाएगा। कथूरा खरीद केंद्र में धान की खरीद के आदेश जारी हुए हैं, लेकिन किसी भी आढ़ती ने वहां खरीद शुरू करने के लिए संपर्क नहीं साधा है।

-दीपक लोहचब, सचिव मार्केट कमेटी, गोहाना।
पीआर धान की खरीद को लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी हो चुके है। शनिवार से शुरू होने वाली खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जाखौली खरीद केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार वहां पर खरीद नहीं की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed