फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Procession taken out on Maharaja Agrasen Jayanti

Sonipat News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 23 Sep 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Maharaja Agrasen Jayanti
फोटो 08: सोनीपत के गन्नौर में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र
गन्नौर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन गन्नौर इकाई, महिला इकाई व युवा इकाई की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की शुरूआत किशनपुरा स्थित बड़े मंदिर में हवन से हुई। इसके बाद नगरपालिका रोड से शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पहले सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान, विशिष्ट अतिथि प्रेम गोयल व नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी ने शिरकत की।
विज्ञापन

मंच संचालक संदीप सिंघल ने विधायक के समक्ष नगर में अग्रसेन चौक के निर्माण एवं सामुदायिक भवन की स्थापना की मांग रखी। इस पर विधायक देवेंद्र कादियान ने दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन चौक, नई अनाज मंडी गेट पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

इनमें अघोरी तांडव, राम दरबार, महाकाल, बाहुबली हनुमान, 18 घोड़ों से सजे राजकुमार, कुलदेवी महालक्ष्मी और माता रानी प्रमुख रहीं। समाज के लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, कृष्ण जिंदल, प्रिया जिंदल, सीमा गोयल, राकेश जैन, श्वेत मित्तल, डाॅ. मनोज कुमार, प्रेमचंद गोयल, सतीश जैन, विनोद गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed