फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pro Kabaddi League: Winner Haryana Steelers captain Jaideep Dahiya welcomed

प्रो कबड्डी लीग : विजेता हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया का किया स्वागत

Thu, 02 Jan 2025 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Jan 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: Winner Haryana Steelers captain Jaideep Dahiya welcomed
खरखौदा। प्रो कबड्डी लीग में विजेता का खिताब जीतकर लौटे स्टार खिलाड़ी जयदीप दहिया का गांव सिसाना में स्वागत किया गया। खिलाड़ी जयदीप दहिया ने प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई थी। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स की टीम का मुकाबला पटना पाइरेट्स के साथ हुआ था। इसमें पटना की टीम को हराकर हरियाणा की टीम पहली बार विजेता बनी थी। दहिया खाप के विभिन्न युवाओं ने गांव सिसाना में जयदीप दहिया का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता अंकित दहिया ने बताया कि जयदीप दहिया की शिक्षा गांव के स्कूल में ही हुई है। जयदीप दहिया ने बताया कि उनको हरियाणा टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि टीम की जीत में सभी खिलाड़ियों का प्रशिक्षक मनप्रीत सिंह व नीर गुलिया का अहम भूमिका रही। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय गुरु नरेंद्र, बड़े भाई दीपक और मां सुनीता व पिता कुलदीप को दिया। पिता कुलदीप ने बताया कि जयदीप को अभ्यास के दौरान काफी चोट लगती थी, लेकिन उन्होंने कभी अभ्यास नहीं छोड़ा। इससे पहले जयदीप ने वर्ष 2024 की सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें प्रदेश ने 22 साल बाद स्वर्ण पदक जीता था। स्वागत के दौरान युवा कांग्रेस खरखौदा के प्रधान अंकित दहिया, विक्रांत, बसंत, ललित, प्रशिक्षक प्रवेश, अजय, आकाश, पुनीत, विशाल, अमन, आशीष, सुमित और हरिओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed