{"_id":"68a38457ee32e232b408fccb","slug":"priya-kumari-was-victorious-in-the-essay-competition-on-anti-ragging-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140890-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एंटी रैगिंग पर निबंध प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एंटी रैगिंग पर निबंध प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी रही विजयी
Tue, 19 Aug 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पिपली में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं।
कार्यक्रम में फिल्म प्रदर्शन, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, लघु वीडियो निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिता शामिल रहीं। अंतिम दिन आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी ने प्रथम, तन्नु ने द्वितीय और तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डाॅ. रजनेश कुमारी, डाॅ. मनदीप और डाॅ. कीर्ति खत्री शामिल रहीं। वहीं, रितेश, अक्षय, जतिन, हिमांशु, सोनू और नीरज की ओर से बनाई गई एंटी रैगिंग रीलों ने विशेष सराहना बटोरी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. तराना नेगी ने कहा कि रैगिंग जैसी प्रवृत्तियां शिक्षा और समाज के लिए घातक हैं। सकारात्मक सोच व आपसी सम्मान से ही रैगिंग मुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन एंटी रैगिंग समिति की प्रभारी डाॅ. किरण सरोहा और समिति सदस्य डाॅ. दिनेश कुमार, डाॅ. योगेश बाजवान व मधुलता के मार्गदर्शन में किया गया।