{"_id":"67b4e50ed4e4074b800f09b2","slug":"priya-ahlawat-got-the-title-of-personality-of-the-year-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132488-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रिया अहलावत को मिला पर्सनालिटी ऑफ द ईयर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रिया अहलावत को मिला पर्सनालिटी ऑफ द ईयर का खिताब
Wed, 19 Feb 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव छिछड़ाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य ज्योति व निर्देशन संस्कृत प्रवक्ता सतनारायण वशिष्ठ ने किया।
समारोह में प्रिया अहलावत को पर्सनालिटी ऑफ द ईयर, हिमांशी को मिस फेयरवेल, समीक्षा व दीपांशी को मिस सीनियर, वंदना व मेघा को मिस डिलिजेंट, तनीष व दीपांशु को मिस्टर फेयरवेल का खिताब मिला। समीक्षा, वंदना, दीपांशी, हीना व अनुष्का ने अपने स्कूली अनुभवों को साझा कर गुरुजनों के परिश्रम को याद किया। मंच संचालन अंजली, निशा, हिमांशी व प्रिया ने किया। कार्यवाहक प्राचार्य ज्योति ने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहकर नकल रहित परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शील कुमार, मनोज कुमार, संजय, राजेश, आशा, सविता, सारिका, रितु, ममता, प्रमिला, सतीश, विनय, ब्रह्म दत्त, संतराम, रविंद्र, श्यामवीर, आनंद व बलजीत मौजूद रहे।