फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   privet bus operator disobey of order

निजी बसों में उड़ाईं बहनों को फ्री यात्रा की धज्जियां, हंगामा

Sat, 17 Aug 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
privet bus operator disobey of order
सोनीपत बस स्टैंड पर पानीपत रूट की बस में सवार होने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व उनके साथ 15 साल तक के बच्चों को रोडवेज व निजी बसों में मुफ्त सफर कराने के आदेशों की निजी बस संचालकों ने जमकर धज्जियां उड़ाईं। निजी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं से परिचालकों ने जबरन किराया वसूला। इतना ही नहीं बस अड्डे पर भीड़ के चलते बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं को धक्कामुक्की करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं बस में भीड़ होने के चलते यात्री बसों की छतों पर भी यात्रा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर निजी बस संचालकों की मनमानी के चलते महिलाओं को परेशानी हुई। निजी बसों में किराया वसूलने के लिए महिलाएं भारी भीड़ के बीच रोडवेज बसों में सफर करने को मजबूर र्हुइं। भीड़ के चलते महिलाओं को बसों में सवार होने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। पानीपत व दिल्ली रूट पर महिलाओं को बसों के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस नहीं मिलने से महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण रूटों पर बस दिखाई नहीं दी। बसों में भीड़ को देखते हुए कई महिलाओं ने निजी वाहनों का सहारा लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी के चलते निजी वाहन चालकों ने चांदी काटी।
विज्ञापन

छतों पर यात्रा करने के लिए मजबूर हुए यात्री
रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन विभाग की ओर से 185 बसें चलाई गई थीं। बसों में ज्यादा भीड़ होने के चलते लोगों को बसों की छत पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। इससे हादसा होने का भय भी बना रहा। वहीं भीड़ के चलते दिल्ली की राजकुमारी को काफी दिक्कत हुई। दिल्ली वाली बस में भीड़ होने के चलते उनके हाथ-पैर में कंपन होने लगा। जिसके चलते वह दो घंटे तक बस में सीट का इंतजार करते हुए स्टैंड पर खड़ी रही। बाद में वह निजी वाहन में जाने को मजबूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस का रूट डायवर्ट करने से भड़के यात्री
पानीपत रूट के यात्री एक घंटे से बस के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच एक बस पानीपत का बोर्ड लगाकर आई तो महिला व पुरुष यात्री दौड़कर उसमें सवार हो गए। इसी बीच एक रोडवेज कर्मी आया और बस का रूट डायवर्ट कर उसे दिल्ली भेज दिया। जिससे यात्रियों ने गुस्सा जताया। यात्री इंतजार, जयकिशन, संतोष व सुमन ने बताया कि एक घंटे में आई बस का रूट बदल दिया गया। जिससे लगातार यात्री परेशान हो रहे हैं। वहीं पानीपत जाने के लिए आई एक बस में सवार हुई महिला का पति व बच्ची बाहर रह गए। भीड़ अधिक होने के चलते वह बस में नहीं चढ़ सके। जिसे लेकर उनका दूसरी सवारियों से झगड़ा भी हो गया। बाद में महिला भी बस से उतर गई।
बुजर्ग का पर्स व महिला की चेन उड़ाई
सोनीपत बस स्टैंड में महिला कमला का पर्स निकाल लिया गया। बनवासा से समालखा अपने बेटे के पास जा रही महिला जब पानीपत वाली बस में सवार होने लगी तो इसी दौरान उनका पर्स उड़ा लिया गया। जिसमें नकदी थी। वहीं बहालगढ़ चौक से यूपी जाने के लिए बस में सवार हुई कुंडली की रहने वाली बिमला की किसी ने चेन तोड़ ली। महिला ने चेन की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उसने बहालगढ़ थाने में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायत नहीं मिली
रक्षाबंधन पर्व पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए 185 बस चलाई गई। निजी बस परिचालक द्वारा महिलाओं से किराया वसूलने की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती तो तुरंत कार्रवाई की जाती। दिल्ली रूट पर कई बस जाम में फंसने के चलते महिलाओं को दिक्कत हुई।
राहुल जैन, जीएम रोडवेज सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed