फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Private school principal's car was stopped and he was beaten up, cash and mobile not recovered

Sonipat News: निजी स्कूल प्राचार्य की कार रुकवाकर पीटा, नकदी और मोबाइल नहीं मिले

Mon, 26 May 2025 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Private school principal's car was stopped and he was beaten up, cash and mobile not recovered
गन्नौर। बेगा गांव के पास निजी स्कूल के प्राचार्य पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। हमले के बाद प्राचार्य की कार में रखी नकदी, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। प्राचार्य ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी।
विज्ञापन

खेड़ी तगा निवासी दीपक ने बताया कि वह 22 मई को अपनी कार से स्कूल संबंधी कार्य निपटाकर लौट रहे थे। इस बीच बेगा गांव के पास बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार रोक ली। बाइक पर गांव बेगा निवासी प्रिंस व उसका साथी मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने उन पर डंडे और राॅड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

प्रिंस और उसका साथी उन्हें कार से खींचकर बुरी तरह पीटते रहे और उनकी कार के शीशे तोड़ डाले। घटना स्थल पर दो-तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी कार से मोबाइल, लगभग 22 हजार रुपये व स्कूल के जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायल प्राचार्य दीपक को घर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए बीपीएस मेडिकल काॅलेज अस्पताल, खानपुर कलां ले जाया गया। प्रिंस और उनके साथियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी प्रिंस सहित तीन अन्य पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed