फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Private bus operators do not accept passes, charge fare

Sonipat News: निजी बस संचालक नहीं मानते पास, वसूलते हैं किराया

Fri, 22 Nov 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Nov 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Private bus operators do not accept passes, charge fare
फोटो 01- सोनीपत के गन्नौर के गांव पुगथला निवासी युवक निजी बस संचालकों के खिलाफ रोष जताते हुए। स
गन्नौर। निजी बस संचालकों की मनमानी इन दिनों पास धारक युवाओं पर भारी पड़ रही है। निजी बस संचालक विद्यार्थियों की तरफ से दिखाए जाने वाले मासिक पास को मान्य नहीं करते। ऐसे में विद्यार्थियों को मजबूरन टिकट लेने को विवश होना पड़ता है। विद्यार्थियों का कहना है कि पास बनवाने के पैसे जमा करवाने के बाद ही पास मान्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर निजी बस संचालकों के खिलाफ रोष जताया और मांगों को लेकर महाप्रबंधक के नाम शिकायत भेजी है। इसमें मनमानी करने वाले निजी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। गन्नौर खंड के गांव पुगथला निवासी अंकुश, अंशुल, सन्नी, सचिन, प्रिंस, राहुल सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि पुगथला से सोनीपत वाया गन्नौर रूट पर निजी बस का परिचालन किया जा रहा है। इस रूट पर किसी भी सरकारी बस का परिचालन नहीं किया जाता। विद्यार्थियों ने बताया कि पुगथला से गन्नौर जाने वाली निजी बसों में परिचालक सरकार की तरफ से बनाए जाने वाले बस पास को मानने में आनाकानी करते हैं और विद्यार्थियों से किराया वसूल करते हैं। इससे छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें रोजाना इस प्रकार की समस्या से रूबरू होना पड़ता है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि नियमों की अवहेलना करने वाले ऐसे निजी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई बस संचालक नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed