फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Private bank worker and girl returning home dies, one injured

घर लौट रही निजी बैंककर्मी और युवती की मौत, एक घायल

Tue, 27 Sep 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Private bank worker and girl returning home dies, one injured
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में निजी बैंक कर्मी और एक युवती की मौत हो गई। बैंक कर्मी का साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-27 व कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिक्का कॉलोनी निवासी विशाल निजी बैंक में कर्मी था। वह अपने साथी नवीन के साथ रविवार रात को बाइक पर सवार होकर मुरथल गया था। देर रात दोनों लौट रहे थे। मुरथल रोड पर एक निजी लैब के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया गया, जहां पर विशाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर गढ़ी बाला गांव के सामने अज्ञात वाहन ने युवती को कुचल दिया। युवती की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। उसे नवरात्र के बाद ससुराल जाना था। गांव गढ़ी बाला निवासी बालकराम ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उसकी चार बेटियां थीं, जिनमें सोनिया सबसे छोटी थी। सोनिया की शादी 10 महीने पहले रोहतक के करौथा गांव निवासी साहिल के साथ हुई थी। सोनिया केवल शादी के बाद एक बार ही ससुराल गई थी। उसे अब नवरात्र के बाद ससुराल जाना था। बालकराम ने बताया कि सुबह छह बजे वह अपनी बेटी सोनिया के साथ सैर करने के लिए केएमपी पर गए थे। वह दादा भैया मंदिर में पूजा करने चले गए और बेटी पैदल ही केएमपी पर सैर करने चली गई। इस बीच खरखौदा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने सोनिया को चपेट में ले लिया। उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग गया। बालकराम ने बताया कि वह राहगीरों की मदद से बेटी के शव को लेकर सोनीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचा। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया। कुंडली थाना की बारोटा पुलिस चौकी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed