{"_id":"679400b51522e2516a052c1a","slug":"principal-secretary-holds-vc-meeting-regarding-half-marathon-sonipat-news-c-197-1-snp1007-131307-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाफ मैराथन को लेकर प्रधान सचिव ने वीसी कर ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाफ मैराथन को लेकर प्रधान सचिव ने वीसी कर ली बैठक
Sat, 25 Jan 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हाफ मैराथन की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्तों व अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन में ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। ताकि नशे के विरुद्ध चलाई जा रही इस पहल को जन आंदोलन बनाया जा सके।
वीसी के बाद उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सोनीपत हाफ मैराथन के लिए तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। प्रशासन ने मैराथन के लिए रूट मैप तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी 9 फरवरी को सुबह सात बजे मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। सोनीपत हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि मैराथन में भागीदारी करने के लिए https://www.sonipathalfmarathon.com पर पंजीकरण किया जा सकता है। मैराथन विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर सेक्टर 14-15 डिवाइडिंग रोड, महाराणा प्रताप चौक, ट्रक यूनियन, दीवान फार्म से होते हुए वापस विश्वविद्यालय पहुंचेगी। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।