फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prime Minister virtually inaugurated One Station One Product Outlet

Sonipat News: प्रधानमंत्री ने वर्चुअल किया एक स्टेशन एक उत्पाद आउटलेट का उद्घाटन

Tue, 12 Mar 2024 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister virtually inaugurated One Station One Product Outlet
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से मंगलवार को सोनीपत व गन्नौर रेलवे स्टेशन पर शुरू किए गए एक स्टेशन एक उत्पाद आउटलेट का उद्घाटन किया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद रमेश कौशिक ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा व भाजपा नेता राजीव जैन शामिल हुए।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 85 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और अन्य रेल सेवाओं को हरी झंडी भी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सोनीपत व गन्नौर रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद आउटलेट का उद्घाटन भी किया है। जिसे सोनीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शुरू किया गया है। सांसद ने बताया कि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से सोनीपत रेलवे स्टेशन का नव निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान संजीव वलेचा, पार्षद अतुल जैन, पार्षद पति त्रिभुवन, नवीन मंगला, रेलवे सेक्शन इंजीनियर भरत सिंह राठी सहित अन्य रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed