फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prime Minister May Visit on the 24th; Departments and Maruti Plant Must Work in Coordination: DC

24 को आ सकते हैं प्रधानमंत्री, विभाग व मारुति प्लांट समन्वय से करें काम : डीसी

Wed, 18 Mar 2026 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Mar 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister May Visit on the 24th; Departments and Maruti Plant Must Work in Coordination: DC
प्रधानमंत्री के मारुति सुजुकी प्लांट में संभावित दौरे को लेकर बैठक करते उपायुक्त। स्रोत : प्रशा
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च को खरखौदा में मारुति सुजुकी प्लांट का उद्घाटन करने आ सकते हैं। उनके संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) सुशील सारवान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों व मारुति सुजुकी प्लांट के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मारुति सुजुकी प्लांट के अधिकारियों के साथ समन्वय से सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें ताकि प्रस्तावित दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीसी सारवान ने सभी कार्यों की समय-सीमा निर्धारित की व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द सभी कार्यों को करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्लांट का आधारभूत ढांचा, बिजली, पानी, सुरक्षा व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सर्विस रोड पर एचएसआईआईडीसी के कार्यों में बाधा डालने वाले बिजली के खंभों को यूएचबीवीएन के अधिकारियों को 20 मार्च तक हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, आवश्यक मैनपावर की तैनाती करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पीडब्ल्यूडी विभाग को रोड एवं ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में इम्पोर्टेड फायर टेंडर्स के पंजीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सेफ्टी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, केएमपी एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा में सुधार, गेल गैस की पाइपलाइन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एडीसी लक्षित सरीन, एसडीएम सुभाष चंद्र, एसडीएम निर्मल नागर, सीटीएम डाॅ. अनमोल, एसीपी विपिन, एसीपी मलकीत सिंह, डीआरओ सुशील शर्मा व मारुति के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed