फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Priest sleeping in temple beaten, electrocuted, finger had to be amputated

Sonipat News: मंदिर में सो रहे पुजारी को पीटा, करंट लगाया, काटनी पड़ी उंगली

Sat, 27 Jul 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jul 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Priest sleeping in temple beaten, electrocuted, finger had to be amputated
गोहाना। गांव बिचपड़ी में गोगा मंदिर व हनुमान मंदिर के पुजारी की चार युवकों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि पुजारी को करंट लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुजारी के बेहोश होने पर हमलावर भाग गए। उपचार के दौरान पुजारी की उंगली भी काटनी पड़ी। पुजारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश मथुरा के गांव काजरौठ बांगर निवासी हरिकिशन ने पुलिस को बताया कि वह गांव बिचपड़ी में आठ-नौ महीने से गोगा मंदिर व हनुमान मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। शुक्रवार शाम को हनुमान मंदिर से बाहर पानी लेने के लिए निकले तो मंदिर के गेट पर रमेश ने गालियां दी और अपशब्द कहे। पुजारी चुपचाप वापस मंदिर लौट आए और रात को खाना खाकर हनुमान मंदिर में बने कमरे में सो गए। रात को करीब 12.30 बजे चार युवक आए और पीटना शुरू कर दिया। अंधेरे की वजह से उनकी पहचान नहीं सके। युवक ने करंट लगाकर जान से मार देने की बात कही तो दूसरे युवक ने कूलर के बिजली के बोर्ड की तार निकालकर पुजारी के हाथ पर लगा दी। जिससे पुजारी का हाथ झुलस गया और बेसुध हो गए। पुजारी को होश आया और वह कमरे से बाहर आए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुजारी को खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के दौरान ऑपरेशन में पुजारी की उंगली भी काटनी पड़ी।
विज्ञापन

वर्जन
गांव बिचपड़ी में पुजारी को पीटने की शिकायत मिली है। पुजारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर महिपाल, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed