फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   presure in officers, sonipat, people also unhappy, harayana

अफसर दबाव में, पब्लिक परेशान

Thu, 09 Jun 2016 12:04 AM IST
sonipat
sonipat Updated Thu, 09 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 पांच जून से दोबारा शुरू हुए जाट आरक्षण आंदोलन के चलते अफसर दबाव में आ गए हैं। एक तरफ जहां आला अधिकारियों की जगह-जगह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर ड्यूटी लगी है, दूसरी तरफ रोजमर्रा की फाइल भी निकालनी पड़ रही हैं। डीसी, एसडीएम से लेकर डीपीईआरओ तक ओवरटाइम कर रहे हैं।

फरवरी माह में हुए दंगों से सबक लेते इस बार सरकार ने उपद्रवियों से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। यहीं कारण है कि न केवल सोनीपत जिले में अर्धसैनिक बलों की 12 कंपनियां बुला रखी हैं, बल्कि एरिया के हिसाब से डेढ़ दर्जन ड्यूटी मजिस्ट्रेट तक नियुक्त किए हैं। इसमें शिक्षा विभाग को छोड़कर ज्यादातर विभागाध्यक्षों की ड्यूटी लगी है। इसके चलते विभागों का रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। साथ में आम पब्लिक के काम भी रुक रहे हैं।
विज्ञापन



तहसील में दो दिन में मात्र 16 रजिस्ट्री
तहसीलदार की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर ड्यूटी लगी हैं। हालांकि नायब तहसीलदार की तहसील का काम संभालने और रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर के लिए ड्यूटी लगा रखी गई है। साथ ही तहसीलदार भी बीच-बीच में समय निकालकर फाइलों पर हस्ताक्षर करने आ रहे हैं, लेकिन फिर भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। दो दिन में मात्र 16 रजिस्ट्री हो सकी हैं। दूसरे प्रमाण पत्र बनवाने व दूसरे कार्यों के लिए भी बुधवार को तहसील में भीड़ लगी रही। पूछने पर एक अधिकारी ने कहा कि रजिस्ट्री तो प्रोपर्टी में मंदे के चलते कम हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-दिशा केंद्र में भीड़, एसडीएम बोले रात आठ बजे तक निकालता हूं फाइल
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते सभी सरकारी कार्यालयों में जहां भीड़ देखने को मिली वही लघु सचिवालय में बने ई-दिशा केंद्र में भी इस का असर देखने को मिला है। जहां छुट्टियों के बाद भीड़ देखने को मिली वहीं आरक्षण आंदोलन में व्यस्त होने से सभी सरकारी कार्यालयों पर प्रभाव देखने को मिला है। जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम निशांत यादव का कहना है कि प्रभाव जरूर पड़ा है। वे खुद रात को आठ बजे तक फाइल निकालने में व्यस्त रहते हैं।


जिला उपायुक्त भी व्यस्त, लेकिन जिम्मेदारी निभाने को तैयार
डीसी केएम पांडुरंग का कहना है कि जनता के कामों को देखते हुए अधिकारियों के न मिलने के कारण आम पब्लिक कार्यालय में आ रही है। सभी कार्यालयों के अधिकारियों की ड्यूटी जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। फिर भी सोनीपत जिले के अधिकारी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं।


इन अधिकारियों की यहां लगी है ड्यूटी
एसडीएम सोनीपत निशांत यादव, आर्यन चौधरी डीएसपी सोनीपत, आरके राणा जेडी डीआईसी : जीटी रोड कुंडली बॉर्डर से कमासपुर चौक तक थाना कुंडली व राई क्षेत्र में रेलवे ट्रैक।
: एसएन शर्मा एसई यूएचवीबीएन, एसएचओ कुंडली संदीप : थाना कुंडली क्षेत्र।
:  विजेंद्र सिंह, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग, एसएचओ वजीर सिंह : थाना राई क्षेत्र।


: सुभिता ढाका, एसडीएम गन्नौर, डीएसपी गन्नौर ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार देशराज : जीटी रोड पर कमासपुर चौक से हलदाना बार्डर।
:  हरिओम अत्री तहसीलदार गन्नौर, एसएचओ गन्नौर आशीष : थाना गन्नौर क्षेत्र।
: विकास रंगा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), इंस्पेक्टर कर्मबीर : जीटी रोड कमासपुर चौक से हलदाना बॉर्डर, मुरथल व गन्नौर थाना क्षेत्र, रेलवे ट्रैक व खुबडु झाल।
: अनिल सेहरावत प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी, एसएचओ मुरथल बलजीत सिंह : मुरथल थाना क्षेत्र।


: विरेन्द्र आर्य, उपनिदेशक कृषि, एसएचओ ट्रैफिक अजायब सिंह : जीटी रोड कमासपुर चौक से हलदाना बॉर्डर, पुलिस स्टेशन मुरथल व गन्नौर क्षेत्र।
: अश्वनी मैंगी, आयुक्त नगरनिगम, डीएसपी मु यालय मुकेश : थाना शहर सोनीपत क्षेत्र, थाना सिविल लाईन, थाना सदर सोनीपत क्षेत्र, रेलवे ट्रैक।
:  टीएल शर्मा एक्सईएन सोनीपत, एसएचओ सिटी प्रदीप :  एसएस मलिक एक्सईएन यूएचबीवीएन, एसएचओ सिविल लाईन वीरेंद्र सिंह : थाना सिविल लाइन क्षेत्र।
:  प्रेम सिंह हुड्डा, डीएसओ, इंस्पेक्टर रामबीर : थाना सिटी सोनीपत, सिविल लाइन और सदर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक।
:  दीपक गोयल एक्सईएन हुडा, एसएचओ सदर अजय : थाना सदर सोनीपत क्षेत्र।
: राजेश आर्य डीएफओ, इंस्पेक्टर प्रवीण : कोर्ट का पलेक्स, ऑफिसर कालोनी और लघु सचिवालय।
: केएस सुहाग, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, भारती डबास डीएसपी सिटी : थाना मोहाना क्षेत्र।
: बीडीपीओ राजेश कुमार, एसएचओ मोहाना धीरज : थाना मोहाना क्षेत्र


: राजीव अहलावत, एसडीएम खरखौदा, डीएसपी प्रदीप, सुमित ब शी, बीडीपीओ खरखौदा : उपमंडल खरखौदा, थाना खरखौदा क्षेत्र, गढी बिंदरौली झाल व ककरोई हेड मुनक कैनाल।
: शिव कुमार सैनी तहसीलदार खरखौदा, एसएचओ खरखौदा राजपाल : थाना खरखौदा क्षेत्र में
: पृथी सिंह, नायब तहसीलदार खरखौदा, इंस्पेक्टर धीरेंद्र : खरखौदा उपमंडल व थाना खरखौदा।
: अजय कुमार एसडीएम गोहाना, डीएसपी गोहाना राजीव देशवाल, खजान सिंह बीडीपीओ गोहाना व मोहन लाल नायब तहसीलदार गोहाना : गोहाना उपमंडल थाना सिटी गोहाना, थाना सदर गोहाना और बरौदा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक।

: दीपक पोपली, एक्सईएन यूएचबीवीएन, एसएचओ ऋषिकांत : थाना सिटी गोहाना क्षेत्र।
: नरेंद्र दलाल तहसीलदार गोहाना, एसएचओ बरौदा नर सिंह : थाना बरौदा क्षेत्र।


:  यशवीर सिंह एक्सईएन पंचायती राज, एसएचओ सदर गोहाना बलजीत सिंह, संजीव कुमार नायब तहसीलदार खानपुर कलां : था ना सदर गोहाना क्षेत्र
: जे एस फोगाट, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, इंस्पेक्टर मंजीत
:  आजाद सिंह लठवाल एसई यमुना जल सेवाएं सोनीपत सर्कल, कमल कांत राणा एक्सईएन सोनीपत जल सेवाएं मंडल सोनीपत, छोटू राम नायब तहसीलदार सोनीपत : गढ़ी बिंदरौली हैड।
:  अश्वनी फोगाट एक्सईएन राई जल सेवाएं मंडल : ककरोई झाल
: सुशील कुमार आरटीए सोनीपत, नवतेज सिंह एक्सईएन जल सेवाएं मंडल गोहाना : खुबड़ू हैड


:  परमजीत सिंह रांगी उपनिदेशक पशु पालन : रेलवे ट्रैक राठधना से सांदल कलां
: संजय चौहान ट्रैजरी अधिकारी सोनीपत : सांदल कलां से भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन तक।
: मुनक कैनाल पर अतिरिक्त उपायुकत शिव प्रसाद शर्मा ओवर ऑल इंचार्ज।
: डीसी के एम पांडुरंग व डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक एचएस दून, इंस्पेक्टर इंदीवर के साथ पुलिस लाइन सोनीपत में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed