फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations to apply Corona vaccine will be kept amidst tight security

कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जाएगी

Wed, 13 Jan 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations to apply Corona vaccine will be kept amidst tight security
खानपुर मेडिकल कॉलेज में को-वैक्सीन की तैयारीयों की जांच करने पहुंचे डीसी श्याम लाल पूनिया। संवा? - फोटो : Sonipat
जिले में 16 जनवरी से चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोरोना वैक्सीन वीरवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है और जिन जगहों पर उसको रखा जाएगा, वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्था को देखने के लिए मंगलवार को डीसी श्यामलाल पूनिया बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में पहुंचे। जहां व्यवस्थाएं काफी बेहतर मिली हैं, क्योंकि वहां सबसे ज्यादा 1400 डॉक्टरों व स्टॉफ कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने निर्देश दिए कि कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए और हर जरूरी सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन के लिए 7 जनवरी को पटेल नगर व महावीर कॉलोनी स्थित अर्बन पीएचसी, मुरथल व गन्नौर पीएचसी, पॉली क्लीनिक सेक्टर-7, सीएचसी बढ़खालसा पर ड्राई रन किया जा चुका है। ड्राई रन के दौरान कोई कमी मिली थी तो उसको सुधारने पर कार्य किया गया। जिसके बाद कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए व्यवस्था सुधारते हुए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। 16 जनवरी से पहली बार शुरू होने वाले कोरोना वैक्सीन लगने के अभियान में कोई दिक्कत न हो सके, इसकी पूरी तैयारियों को देखने के लिए डीसी खुद अस्पताल व अन्य जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीसी मंगलवार को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां पहुंचे। उन्होंने बताया कि वहां शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा डॉक्टरों व स्टाफ कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसलिए वहां व्यवस्थाओं को बेहतर रखना जरूरी है। वहां वैक्सीन लगाने के दौरान सभी सुविधाएं रहेगी। इसके लिए बड़े हॉल रखे गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग हो चुकी, वैक्सीन कड़ी सुरक्षा में रहेगी
कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्थाओं से लेकर सुरक्षा तक के लिए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा वैक्सीन की सुरक्षा व उसको लगाने की व्यवस्था पर जोर रहा। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि वैक्सीन को जिस जगह पर रखा जाएगा, वहां पूरी तरह से सुरक्षा रहेगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा। जिससे किसी तरह के कोई सवाल नहीं उठ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। मंगलवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इस तरह से यहां अभी तक 14866 पॉजीटिव मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर ठीक हो चुके हैं। अब पॉजिटिव 100 से कम रह गए हैं। डीसी के अनुसार सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-12 में एक, गन्नौर बीएसटी में एक, गांव रिवाड़ा में एक, बडौता में एक, माछरी में एक, शामड़ी सिसान में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed