फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations for a 24 hour hunger strike on 28th in protest against geo fencing

Sonipat News: जियो फेंसिंग के विरोध में 28 को 24 घंटे भूख हड़ताल की तैयारी

Sun, 17 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Preparations for a 24 hour hunger strike on 28th in protest against geo fencing
फोटो 03: सोनीपत के सेक्टर-14 में विधायक निखिल मदान को मांगपत्र सौंपते हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अ - फोटो : credit
सोनीपत। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को जियो फेंसिंग एप के विरोध में सोनीपत विधायक निखिल मदान व राई विधायक कृष्णा गहलावत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने विधायकों से मांग की कि विधानसभा सत्र में जियो फेंसिंग एप के विरोध में आवाज उठाई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो 28 अगस्त को प्रदेशभर के सभी सिविल सर्जन कार्यालय में 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी के जिला संयोजक डॉ. नितिन फलस्वाल ने बताया कि सरकार बिना किसी संसाधन या पूर्व सहमति के जबरन जियो फेंसिंग जैसी निजता भंग करने वाली प्रणाली को लागू कर रही है। यह न केवल कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है बल्कि सुप्रीम कोर्ट की निजता संबंधी टिप्पणियों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह संयोजक टेकराम दहिया ने बताया कि सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान होने वाली किसी भी क्षति व परेशानी की जिम्मेदारी सरकार की होगी। जब स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी पहले ही बायोमीट्रिक हाजिरी लगा रहे हैं तो जियो फेंसिंग एप से हाजिरी लगवाने की क्या जरूरत है।
यह एप कर्मचारियों की निजता का हनन करता है। यह एप केवल स्वास्थ्य विभाग में ही क्यों लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed