फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparation to fill government treasury by auctioning contracts

Sonipat News: ठेकों की नीलामी करके सरकारी खजाना भरने की तैयारी

Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Preparation to fill government treasury by auctioning contracts
सोनीपत। शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होने के बाद एसटीएफ ने भी गैंगस्टर पर नजर रखने शुरू कर दी है। गैंगस्टर नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही चार टीमों का गठन किया गया है। इसमें राई, मुरथल, कुंडली व गोहाना क्षेत्र के ठेकों को प्रभावित किए जाने का शक है। जिसके चलते एसटीएफ ने नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में गैंगस्टर भी शराब के धंधे में अप्रत्यक्ष रूप से ही सही जुड़ने का प्रयास करते हैं। यहां तक की गैंगस्टर और उनके गुर्गे शराब ठेकों के आवंटन की ऑनलाइन नीलामी को भी प्रभावित करते रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए शराब ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी रखना चुनौतीपूर्ण बन जाता है। कुछ दिन पहले सोनू महाल ने मोहाना व गोहाना क्षेत्र के दो ठेकों पर ताले लगा दिए थे। पुलिस का मानना है कि गैंगस्टर शराब ठेकों की प्रक्रिया को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं। गैंगस्टर धमकी दिलवा देते हैं, जिससे कई ठेकेदार नीलामी से पीछे हट जाते हैं। इसके साथ ही ठेकेदारों से उगाही भी की जाती है। इतना ही नहीं वह ठेकों में साझेदार भी बन जाते हैं। इतना ही नहीं कई अपने रिश्तेदारों व परिचितों के नाम पर ठेके लेते हैं। इस पर नकेल कसने के लिए एसटीएफ की टीम लगाई गई है। चयन प्रक्रिया की नीलामी ऑनलाइन होने के चलते एसटीएफ के आईटी एक्सपर्ट की मदद से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


शराब ठेकों की चयन प्रक्रिया को गैंगस्टर प्रभावित न कर सके और इसे पारदर्शी रखने को निगरानी बढ़ा दी गई है। एसटीएफ की चार टीमें पूरी नीलामी प्रक्रिया पर निगाह रख रही हैं। इसके लिए आईटी एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। -इंदीवर, डीएसपी, एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed