फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparation for electric buses, budget released for electricity connection - A

Sonipat News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयारी, बिजली कनेक्शन के लिए बजट जारी - A

Wed, 22 May 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Preparation for electric buses, budget released for electricity connection - A
सोनीपत। सोनीपत रोडवेज डिपो में शामिल होने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बसों को चार्ज करने के लिए बनाए जाने वाले चार्जिंग प्वाइंट पर बिजली कनेक्शन के लिए मुख्यालय की तरफ से 7.50 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यह चार्जिंग स्टेशन मुरथल स्थित रोडवेज चालक प्रशिक्षण संस्थान में बनाया जाएगा। जहां 11 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने सोनीपत सहित सात जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत जनवरी माह में पहले चरण में पानीपत और यमुनानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया था। अब दूसरे चरण में सोनीपत में जून माह के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करना है। जिसके लिए लोकसभा चुनाव के बाद तैयारी तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो को मिलेंगी 50 बसें
सोनीपत डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। जिन्हें चार्ज करने के लिए मुरथल स्थित रोडवेज चालक प्रशिक्षण संस्थान में चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए तैयार किए गए एस्टीमेट को मंजूर करते हुए मुख्यालय ने बजट भी जारी कर दिया है। जिससे बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 10 बसों को चार्ज किया जा सकेगा। विशेष बात यह है कि चार्जिंग स्टेशन के हाईवे पर बनने से यहां दूसरे डिपो से आने वाली बसें भी चार्ज की जा सकेंगी। एक बार चार्ज होने के बाद यह बसें 200 किलोमीटर तक फर्राटा भर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों की बाधा भी होगी दूर, काटने की मिली मंजूरी
मुरथल स्थित रोडवेज चालक प्रशिक्षण संस्थान में चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए खड़े पेड़ बाधा बन रहे थे। अधिकारियों की टीम ने फरवरी में प्रशिक्षण संस्थान का दौरा कर निशानदेही का कार्य किया था। चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए परिसर में खड़े करीब 58 पेड़ों को कटवाने के लिए कहा था। जिसके बाद रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर पेड़ काटने की मंजूरी मांगी थी। वन विभाग ने पेड़ काटने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। अब चार्जिंग स्टेशन बनान का काम तेजी से किया जा सकेगा।

वर्जन
मुरथल स्थित रोडवेज चालक प्रशिक्षण संस्थान में बनने वाले चार्जिंग स्टेशन पर बिजली कनेक्शन लेने के लिए मुख्यालय ने बजट जारी कर दिया है। वहीं वन विभाग ने भी पेड़ काटने की मंजूरी दे दी है। चार्जिंग स्टेशन का काम तेजी से करवाया जाएगा। जिससे जून माह में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू किया जा सके।
संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed