फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   pregnanant girl hangs herself after rape

दुष्कर्म के बाद गर्भवती छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Thu, 16 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
pregnanant girl hangs herself after rape
एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। जिसकी वजह से किशोरी गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो डर के कारण उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के एक थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। दुष्कर्म का आरोप गांव की ही युवक पर लगा है। आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के चलते किशोरी करीब चार माह के गर्भ से थी। किशोरी को अब गर्भवती होने के चलते मामले का उजागर होने का डर था। इसी के चलते किशोरी ने कमरे में फंदा लगा दिया। मामले की सूचना बुधवार को सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी से आरोपी ने दुष्कर्म किया था। जिसके चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिससे वह गर्भवती हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसी के चलते लड़की ने आत्महत्या की है। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed