फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pre-board exams will start from January 20, schedule released

Sonipat News: 20 जनवरी से शुरू होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pre-board exams will start from January 20, schedule released
सोनीपत। फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में विद्यार्थियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विद्यार्थियों की तैयारियों का आकलन करने के लिए स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 20 से 27 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसमें 10वीं व 12वीं कक्षा के 14986 विद्यार्थी शामिल रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाने के लिए नियमित स्कूलों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय की तरफ से प्री बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। प्री-बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं कक्षा के 8456 व 12वीं कक्षा के 6530 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रश्न पत्रों की छपाई के लिए छात्र संख्या अनुसार पांच रुपये प्रति प्रश्न-पत्र, प्रति विद्यार्थी की दर से राशि जारी की जा रही है। इसके तहत सोनीपत के लिए 3.75 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed