फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prakash Parv of first Patshahi Guru Nanak Dev of Sikhs celebrated

Sonipat News: सिखों के प्रथम पातशाही गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया

Sat, 16 Nov 2024 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of first Patshahi Guru Nanak Dev of Sikhs celebrated
फोटो 28- सोनीपत के गोहाना के पुराना अड्डा स्थित सचखंड गुरुद्वारा में आयोजित प्रकाश पर्व के दौरा
गोहाना। पुराना अड्डा स्थित सचखंड गुरुद्वारा में शुक्रवार को सिखों के प्रथम पातशाही गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा में मुख्य ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह और महिला मंडली ने शब्द और गुरबाणी का पाठ किया। गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. प्रदीप ने बताया कि गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक थे।
विज्ञापन

उन्होंने समाज में फैले पाखंड और कुरीतियों का खंडन किया। गुरु नानक देव महान आध्यात्मिक गुरु एवं समाज सुधारक थे। वह भक्ति ज्ञान व वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने बताया कि नानक देव के व्यक्तित्व में दार्शनिक, कवि योगी, गृहस्थ, धर्म व समाज सुधारक, देशभक्ति और विश्व बंधुत्व के समस्त गुण थे। आज के युग में लोगों को उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए। प्रकाश पर्व के दौरान महेंद्र नारंग, सुरेश खेतरपाल, दीपक अरोड़ा, गगन मनचंदा, सचदेवा, हरीश खुराना, राधे श्याम व मुकेश दुरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed