फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pradhans themselves removed encroachment in raw quarter market

Sonipat News: कच्चे क्वार्टर बाजार में प्रधानों ने खुद हटवाया अतिक्रमण

Fri, 22 Dec 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Pradhans themselves removed encroachment in raw quarter market
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर बाजार में किए गए अतिक्रमण को दुकानदारों ने खुद हटवाया है। कच्चे क्वार्टर बाजार एसोसिएशन के प्रधान राकेश चोपड़ा के नेतृत्व में चले अभियान में जो दुकानदार अतिक्रमण कर रहे उनकों चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन



प्रधान राकेश चोपड़ा ने कहा कि कच्चे क्वार्टर बाजार में सड़क 40 फीट की थी, जो अब 24 फीट की रह चुकी है। आए दिन दुकानदार दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रहे हैं और दायरा बढ़ा रहे हैं, जिसके कारण सड़क सिमट कर रह गई है। जिससे खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। उनकी समस्या को देखते हुए एसोसिएशन ने अपने स्तर से अभियान चलाया और जो दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण किए हुए मिले उनके सामान का हटवाया गया। इस दौरान चेतावनी देते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दुकानदार इसी तरह अतिक्रमण करते रहे तो उनकी सूची बनाकर निगम को सौंपी जाएगी। ऐसे में अच्छा यही रहेगा कि सभी दुकानदार अतिक्रमण न करें। इस दौरान जवाहर चांदना, बाली, नरेश छाबड़ा व ललित जुनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने लिया जायजा, सोमवार से कार्रवाई के निर्देश दिए
इसके बाद मेयर निखिल मदान वीरवार को निगम अधिकारियों के साथ कच्चे क्वार्टर बाजार का पैदल घूमकर दौरा किया। मेयर निखिल मदान ने बताया कि अतिक्रमण के विषय पर निगम प्रशासन की ओर से सभी दुकानदारों को कई बार सूचित किया गया है कि वह अपनी दुकानों के आगे से हर तरह का अतिक्रमण हटा दें। देखा गया है कि नगर निगम के अधिकारियों के दौरे के समय तो दुकानदार सामान हटा देते हैं। ऐसे सभी दुकानदारों को अतिक्रमण न करने का सख्त संदेश दिया गया है। अगर सोमवार के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण जारी रखते हैं तो ऐसे दुकानदारों का सामान जब्त करने और चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। मेयर ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक को निर्देश दिए। मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा और जवाहर चांदना ने कहा कि वो स्वयं ऐसे दुकानदारों का चालान करने के पक्ष में हैं और इन दुकानदारों के खिलाफ निगम से कदम उठाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed