{"_id":"65e0b75d38a3610e58081b9d","slug":"pradhan-mantri-kisan-samman-nidhi-yojana-amount-will-come-to-the-accounts-of-first-75500-farmers-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114605-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : पहले 75,500 किसानों के खाते में आएगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : पहले 75,500 किसानों के खाते में आएगी राशि
Thu, 29 Feb 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने 16वीं किस्त जारी कर दी गई है। खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को किस्त जारी की गई है। सोनीपत में पहले कृषि विभाग ने पोर्टल पर 75, 500 किसानों का नाम दिया है।
इन किसानों के खातों में राशि डाली जा रही है। हालांकि सभी किसानों के खातों में किस्त पहुंचने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि वह अभी यह सोचे कि उनकी किस्त रुक गई है। साथ ही जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है वह इसे जरूर करवाएं।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दो-दो हजार की तीन किस्तों में उपलब्ध करवाई जाती है। लोकसभा चुनावों को लेकर जल्द ही आचार संहिता भी लागू होने वाली है, वहीं खरीफ सीजन की शुरुआत भी होने वाली है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों के खातों में 16वीं भेजनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
17, 840 किसानों की ईकेवाईसी है लंबित
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को प्राप्त होगा जिन्होंने ईकेवाईसी करवाई हुई है। सोनीपत जिले में योजना से 1,01,084 किसान जुड़े हुए हैं। इनमें से 83244 किसानों ने ईकेवाईसी पूरी कर ली है। कृषि विभाग ईकेवाईसी करवाने के लिए किसानों को लगातार प्रेरित कर रहा है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन भी किया गया है।
वर्जन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16वीं किस्त जारी कर दी गई है। कृषि विभाग ने 75,500 किसानों के नाम दिए हैं। जिनके खातों में राशि आ रही है। जिन किसानों ने ईकेवाईसी नहीं करवाई है वह इसे जल्द कराएं।-डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।