फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana: Road made by laying coal tar and gravel on the soil

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : मिट्टी पर तारकोल और बजरी बिछाकर बना दी सड़क

Tue, 19 Apr 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana: Road made by laying coal tar and gravel on the soil
भदाना वाया रोहट-ककरोई मार्ग पर बिछाई गई निर्माण सामग्री हाथ से उखाड़कर दिखाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
भदाना वाया रोहट-ककरोई मार्ग पर डाली गई मिट्टी पर तारकोल व बजरी बिछाकर सड़क निर्माण कर खानापूर्ति कर दी गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विभाग की ओर से पिछले वर्ष जून में सड़क निर्माण के लिए 2.54 करोड़ का टेंडर आवंटित किया गया था। ग्रामीण सोमवार सुबह खेतों की ओर गए तो वहां मिट्टी पर सड़क बनी हुई देखी। इस पर उन्होंने निर्माण सामग्री हटाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया और अधिकारियों के खिलाफ रोष जताते हुए मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से भदाना गांव से वाया रोहट होकर ककरोई तक मार्ग का निर्माण किया गया है। सडक़ निर्माण के लिए 2.54 करोड़ का टेंडर 9 जून 2021 को छोड़ा गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि वह पिछले काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके थे, जिस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। आरोप है कि ठेकेदार की ओर से मार्ग पर मिट्टी डालने के बाद पत्थर तक नहीं डाले गए। रातों-रात मिट्टी पर तारकोल व बजरी बिछाकर सड़क निर्माण कर दिया। रोजाना की तरह गांव ककरोई व रोहट के लोग सोमवार सुबह खेतों की ओर गए तो मार्ग पर सड़क बनी हुई देखी। लोगों का आरोप हैै कि हालात यह है कि हाथों से ही सड़क निर्माण सामग्री हटाई जा रही है। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल करके गुणवत्ता पर सवाल उठाए और मामले में प्रशासन को शिकायत करने की बात कही। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को भी करने की बात कही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत करके ठेकेदार ने भदाना वाया रोहट-ककरोई मार्ग का निर्माण किया है। मार्ग पर पत्थर तक नहीं डलवाए और मिट्टी पर ही तारकोल व बजरी बिछाकर निर्माण कार्य करके खानापूर्ति की है। सरकार की ओर से इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक निवासी रोहट
सरकार की ओर से सड़कों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार व अधिकारी मिलकर सरकार को चपत लगा रहे हैं। भदाना वाया रोहट-ककरोई सड़क निर्माण में पूरी तरह कोताही बरती गई है। मिट्टी पर तारकोल व बजरी डालकर बनाई गई सड़क दोबारा उखड़ रही है।
- संजीव कुमार निवासी ककरोई
ठेकेदार की ओर से बनाई गई सड़क की गुणवत्ता पूरी तरह से खराब है। करोड़ों रुपये की निर्माण सामग्री लगाकर मिट्टी में मिलाकर रख दिया है। विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए पहले पत्थर बिछवाए जाने चाहिए थे, लेकिन मिट्टी पर ही तारकोल व बजरी बिछाकर खानापूर्ति कर दी है।
- नरेंद्र निवासी रोहट
सरकार व जिला प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण मामले की जांच करानी चाहिए। इसको लेकर ग्रामीण जल्द ही जिला प्रशासन से मिलकर जांच की गुहार लगाएंगे। सड़क निर्माण में अधिकारियों व ठेकेदार ने पूरी तरह से लापरवाही बरती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- परमजीत निवासी ककरोई
वर्जन
सड़क बनाने वाली कंपनी का कार्य ठीक नहीं है। इसको लेकर पहले भी भदाना वाया रोहट-ककरोई मार्ग का निरीक्षण कर चुका हूं। काम गुणवत्ता पूर्ण न होने के चलते उसके टेंडर को निरस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र पहले ही लिखा जा चुका है। ठेकेदार को अब तक कोई भुगतान भी नहीं किया गया है और न ही भविष्य में किया जाएगा।
- जेपी गुलिया, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed