खरखौदा। गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस शिविर का समापन हुई। वहीं, महाविद्यालय में हरियाणा राज्य सहकारी विकास महासंघ लिमिटेड (हरकोफैड) के तरफ से सतत विकास और प्रगति में सहकारी संस्थाओं की भूमिका विषय पर जिला स्तरीय अंतर-महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी और हरकोफैड के शिक्षा अधिकारी ऋषिपाल ने छात्रों को सहकारी संस्थाओं के महत्व व अवसर के बारे में जागरूक किया। प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राची ने पहला, शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय की निशु ने दूसरा और छोटूराम आर्य महाविद्यालय की शिप्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. किरण सरोहा, डाॅ. राजनेश और डाॅ. कीर्ति खत्री ने निभाई।