फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prachi became Miss Fresher

Sonipat News: प्राची बनीं मिस फ्रेशर

Sat, 14 Sep 2024 06:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Sep 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Prachi became Miss Fresher
फोटो 18- सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी के दौरान स्टाफ सदस्य के साथ
खरखौदा। शहर के कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को कला संकाय विभाग में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम वर्ष की छात्राओं का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्राचार्य दर्शना दहिया ने नवागंतुक छात्राओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्राओं ने रैंप वॉक, गायन व नृत्य के माध्यम से अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाएं करवा कर प्रथम वर्ष की छात्राओं की प्रतिभाओं का आंकलन किया। निर्णायकों ने भी विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से छात्राओं की बुद्धिमता व प्रतिभा को जांचा। इसमें प्राची को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया। समारोह में नेहा को मिस ब्यूटीफुल, खुशी को मिस चार्मिंग, रवीना को मिस पर्सनालिटी व स्वीटी को मिस इंटेलिजेंट के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम यादव ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. सुमिता, डाॅ. सुषमा और डॉ. पूनम यादव शामिल रही। डाॅ. योगिता व डाॅ. दर्शना ने विजेता छात्राओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed