फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prabhat Pheri was taken out in Arya Nagar and the Lord was praised.

Sonipat News: आर्य नगर में प्रभातफेरी निकाल किया प्रभु का गुणगान

Mon, 25 May 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri was taken out in Arya Nagar and the Lord was praised.
फोटो : सोनीपत के आर्य नगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी करते श्रद्धालु। स्रोत: समिति - फोटो : Archive
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को आर्य नगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी की शुरुआत सुबह आर्य नगर स्थित रंग सेविका देवी के निवास पर तुलसी पूजन और आरती के साथ हुई।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभातफेरी पीपल वाली गली, पत्थर वाली गली, तीन नलके वाली गली होते हुए सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में नरसिंह प्रार्थना के साथ संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी के दौरान भक्तिमय गीतों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का नाम संकीर्तन किया। रघु कुमार दास ने श्रीहरि की महिमा का वर्णन करते हुए पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीव का एकमात्र धर्म भगवान श्रीकृष्ण की सेवा करना है और सभी को सत्य व धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस दौरान कृष्ण कृपा दास, बृजेश नारद दास, शांत नरसिंह दास, युग धर्मदास, सुप्रसाद हरिदास, रामसेवक दास व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed