फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PR paddy procurement will take place at the New Grain Market and the Kasandi procurement center.

Sonipat News: नई अनाज मंडी व कासंडी खरीद केंद्र पर होगी पीआर धान की खरीद

Thu, 17 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
PR paddy procurement will take place at the New Grain Market and the Kasandi procurement center.
फोटो - नई अनाज मंडी परिसर में पड़ी हुई धान की फसल। संवाद
गोहाना। धान की सरकारी खरीद को लेकर मार्केट कमेटी मुख्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीआर धान की खरीद के लिए नई अनाज मंडी और कासंडी स्थित खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मुख्यालय ने दोनों स्थानों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में धान की फसल पकने लगी है और नई अनाज मंडी में 1509 किस्म की आवक शुरू हो चुकी है। आगामी दिनों में पीआर समेत अन्य किस्मों की आवक बढ़ने की संभावना है। अधिकांश किस्मों की खरीद व्यापारी करते हैं, जबकि पीआर धान की सरकारी खरीद होती है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में पीआर धान की आवक बढ़ने पर जाम की स्थिति बनती है। इसे नियंत्रित करने के लिए इस बार कासंडी खरीद केंद्र पर भी पीआर धान की सरकारी खरीद की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को फसल बेचने के लिए एक ही स्थान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष हुई थी 131755 क्विंटल पीआर धान की आवक
नई अनाज मंडी में बीते वर्ष करीब 28,99,313 क्विंटल धान की आवक हुई थी। इसमें 1,31,755 क्विंटल पीआर, 4,42,935 क्विंटल 1509, 490 क्विंटल शरबती, 66,352 क्विंटल डीबी और 22,57,781 क्विंटल बासमती धान शामिल था। इसके अलावा 16,279 क्विंटल बाजरा और 6,952 क्विंटल कपास की आवक हुई थी।
प्लेटफार्म का काम अधूरा
नई अनाज मंडी में मार्केटिंग बोर्ड की ओर से प्लेटफार्म का पुनर्निर्माण कार्य अभी अधूरा है। अधिकारियों के अनुसार इसे दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। ऐसे में धान की आवक बढ़ने पर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

-------------
मुख्यालय ने पीआर धान की खरीद को लेकर मंडियां आवंटित की है। फसल की खरीद को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। फसल की आवक होने से पहले ही मंडी व खरीद केंद्र में आवश्यक सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
सविता जैन, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article