फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power failure in more than 20 colonies due to closure of power plant for seven hours

Sonipat News: सात घंटे बंद बिजलीघर बंद होने से 20 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल

Sun, 05 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power failure in more than 20 colonies due to closure of power plant for seven hours
सोनीपत। शहर में रविवार को सात घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। बिजली निगम की ओर से लाइन की मरम्मत के चलते सेक्टर-13 स्थित 33 केवी बिजली घर शटडाउन किया गया था। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजलीघर शटडाउन किए जाने से दो फीडर भी बंद रहे। इसके चलते शहर के अधिकतर इलाके में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। शाम 4 बजे दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। साथ ही सर्दी के दिनों में भी लोगों को परेशानी न आए, जर्जर खंभों व तारों को बदला जा रहा है। ऐसे में रविवार को दिनभर बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया। जिसके चलते शहर के लोगों को 7 घंटे तक बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा। जिसके कारण लोगों के घरेलू कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित रहे।
विज्ञापन

दो फीडर बंद रहने से बढ़ी परेशानी
मरम्मत कार्य के चलते डबल स्टोरी फीडर व एसेंशियल फीडर शाम चार बजे तक बंद रहे। इसके कारण टीचर काॅलोनी, सुभाष चौक, एटलस रोड, मॉडल टाउन, रेलवे रोड, प्रेम नगर, इंद्रा काॅलोनी, कल्याण नगर, गीता भवन चौक, कच्चे क्वार्टर बाजार, बत्रा काॅलोनी, अशोक नगर, मसद मोहल्ला, डबल स्टोरी, राठधना रोड पर नरेंद्र नगर, रूप नगर, राजीव नगर, कैलाश काॅलोनी, गोविंद नगर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बंद रहने के कारण दिनभर बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर टेलीफोन की घंटी बजती रही। शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मी लोगों को बताते रहे कि बिजली आपूर्ति शाम चार बजे के बाद ही शुरू हो पाएगी। इस बीच 70 शिकायत ऑनलाइन प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति को बेहतर करने के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है। सेक्टर-13 के 33 केवी बिजली घर बंद किए जाने के बाद रविवार को कई फीडर बंद रहे। शहर में जल्द ही बिजली समस्या को दुरुस्त कर दिया जाएगा। भविष्य में लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed