फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power cut without approval of boosting station, drinking water crisis in 12 colonies

बूस्टिंग स्टेशन की बिना मंजूरी काट दी बिजली, 12 कॉलोनियों में पेयजल संकट

Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Power cut without approval of boosting station, drinking water crisis in 12 colonies
शहर में एक माह से पेयजल की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गर्मी में समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग बूंद-बूंद को तरसने को मजबूर हैं। आए दिन कहीं न कहीं लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानी संकट के बीच शनिवार सुबह ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बूस्टिंग स्टेशन पर ठेकेदार ने नगर निगम के अधिकारियों से मंजूरी लिए बिना बिजली काट दी। ऐसे में शहर की एक दर्जन कॉलोनियों के लोग दोपहर तक पानी को तरसते रहे। पानी आपूर्ति नहीं होने से लोगों ने अधिकारियों के पास फोन किए तो बिजली की लाइन काटे जाने का पता लगा। बिजली लाइन जोड़े जाने के बाद कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति हो सकी।
विज्ञापन

मुखी अस्पताल के पास अमरूत योजना के तहत नवनिर्मित बूस्टिंग स्टेशन चालू किया गया है। जिसके चालू होने के बाद कोट मोहल्ला क्षेत्र में पानी की सप्लाई आसानी से होगी। नवनिर्मित बूस्टिंग स्टेशन के ट्रायल को लेकर ठेकेदार ने शनिवार सुबह पांच बजे ओल्ड हाउसिंग बोर्ड के बूस्टिंग स्टेशन की बिजली काट दी। बूस्टिंग स्टेशन की बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण यहां से राम गली, कच्चे क्वार्टर मार्केट, गीता भवन चौक, फैज बाजार, धानक बस्ती, गंज बाजार, सब्जी मंडी क्षेत्र, बस अड्डा क्षेत्र, कुम्हार गेट क्षेत्र में छह घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। सुबह पांच बजे से पानी की आपूर्ति कॉलोनियों में शुरू नहीं हुई तो लोगों ने निगम अधिकारियों के पास फोन करने शुरू कर दिए। कॉलोनियों में पानी आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच की तो अमरूत योजना के तहत बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा बिना मंजूरी के बिजली काटे जाने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार को लगाई फटकार, शुरू कराई पानी आपूर्ति
बिजली कनेक्शन काटकर कई कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित करने पर निगम अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उसके बाद दोबारा बिजली लाइन जोड़कर पानी आपूर्ति शुरू कराई गई। पहले ही यमुना का जलस्तर गिरने के कारण रेनीवेल से शहर में पानी की कम आपूर्ति हो रही है। दोपहर बाद पानी आपूर्ति शुरू होने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकी।
खराब मोटर के कारण कई स्थानों पर दोपहर तक नहीं हुई आपूर्ति
जानकीदास अस्पताल के बूस्टिंग स्टेशन पर मोटर खराब होने से दोपहर तक आदर्श नगर व चिंतपूर्णी कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। पार्षद सुरेंद्र मदान ने बताया कि आदर्श नगर की अधिकतर कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही। ऐसे में यहां के लोग पानी आपूर्ति की मांग को लेकर निगम अधिकारियों से मिल चुके हैं। सरोज माता मंदिर वाली गली में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। दोपहर बाद पानी आपूर्ति कराई जा सकी।
यह बोले कॉलोनीवासी
पेयजल किल्लत के कारण परेशानी हुई। समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, उसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
- सुखपाल चौहान, निवासी आदर्श नगर
नगर निगम की तरफ से समय पर पेयजल आपूर्ति की जानी चाहिए, ताकि शहर में रहने वाले लोगों को गर्मी में पानी के लिए तरसना न पड़े। नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी लोगों की सुनवाई तक नहीं हो रही।

- नितिन चावला, निवासी चिंतपूर्णी कॉलोनी
वर्जन
मुखी अस्पताल के पास नवनिर्मित बूस्टर के ट्रायल को लेकर ठेकेदार ने शनिवार सुबह ओल्ड हाउसिंग बोर्ड के बूस्टिंग स्टेशन की बिजली बिना मंजूरी काट दी। इसके लिए शहर की कई कॉलोनियों में पानी आपूर्ति बाधित हो गई। ठेकेदार को फटकार लगाने के बाद दोबारा लाइन को जुड़वाकर पानी आपूर्ति करवाई।
- सतीश कुमार, एसडीओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed