फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power crisis deepens in big industrial areas, 20 factories shut down for three days

Sonipat News: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गहराया बिजली संकट, 20 फैक्टरियों तीन दिन से ठप

Fri, 29 Aug 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens in big industrial areas, 20 factories shut down for three days
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है। क्षेत्र में लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर के खराब होने की वजह से तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 20 फैक्टरियों में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई है। इनमें उत्पादन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। अचानक आई इस दिक्कत से उद्योगपति लाखों रुपये का नुकसान झेलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उद्योगपतियों का कहना है कि मंगलवार शाम ट्रांसफार्मर में आई खराबी के बाद से अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

फैक्टरी संचालकों का कहना है उनके पास केवल डीजी सेट का सहारा है लेकिन लगातार डीजल पर उत्पादन चलाना संभव नहीं है। लागत बढ़ने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं, कई छोटे उद्योग पूरी तरह से बंद पड़े हैं। मजदूर भी खाली बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बंद रहने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। बाजार में ऑर्डर समय पर नहीं जा पा रहे हैं। रोजाना लाखों का घाटा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली निगम से जल्द नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है।
कम संसाधन से कैसे चलेंगे उद्योग

एमएसएमई औद्योगिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन से लगातार अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है लेकिन अभी भी संसाधनों को अभाव है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो बिजली मंत्री को शिकायत देंगे।



वर्जनबड़ी औद्याेगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई थी। बुधवार को यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 630 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की अनुमति मुख्य अभियंता से ली गई है। अनुमति की वजह से ट्रांसफार्मर लगने में देरी हो रही है। शुक्रवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -रवि खोखर, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed