{"_id":"69a306338f5ee4627b09ff20","slug":"potholes-on-the-roads-in-the-municipal-corporation-area-will-be-filled-174-crore-will-be-spent-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150269-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर भरे जाएंगे गड्ढे, 1.74 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर भरे जाएंगे गड्ढे, 1.74 करोड़ होंगे खर्च
Sun, 01 Mar 2026 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मशद मोहल्ला में खस्ताहाल पड़ी सड़क। संवाद
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर बने गड्ढे भरे जाएंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए नगर निगम की ओर से 1.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। समाधान शिविर, हरपथ एप व सीएम विंडो पर सड़कों से संबंधित आने वाली शिकायतों के निवारण के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर का आवंटन होने के बाद गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने 3 फरवरी को सोनीपत शहरी विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की छठी मासिक बैठक ली थी। इसमें सोनीपत, गन्नौर, खरखौदा व कुंडली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व भविष्य की अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान डीएस ढेसी ने म्हारी सड़क पोर्टल व अन्य पोर्टलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकरियों को निर्देश दिए थे कि वह पोर्टल की मॉनिटरिंग करते हुए पोर्टल पर जो भी शिकायत मिले उसका तुरंत समाधान करवाएं ताकि लोगों को सड़कों से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विभिन्न माध्यमों से की जा रही शिकायत
नगर निगम क्षेत्र की सड़कों व गलियों में गड्ढे हो रहे हैं। खोदाई के बाद उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को टूटी सड़कों व गलियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस समस्या के निवारण के लिए लोग समाधान शिविर से लेकर म्हारी सड़क पोर्टल, हरपथ एप व सीएम विंडो पर लगातार शिकायत कर रहे हैं। अधिकारी शिकायत आने पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सड़कों पर गड्ढे भरने के निर्देश दे रहे हैं लेकिन धरातल पर अभी सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है।
नगर निगम क्षेत्र में जर्जर सड़कें और गड्ढे लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। अधूरे निर्माण कार्य और जिम्मेदारी तय न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
समाधान शिविर, हरपथ एप व सीएम विंडो पर सड़कों से संबंधित आने वाली शिकायतों के निवारण के लिए टेंडर लगाया गया है। सड़कों पर बने गड्ढों को भरन के लिए 1.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- पदमभूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम