फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Postmortem of the dead body of the woman was done, sample was also taken for DNA

Sonipat News: महिला के शव का कराया पोस्टमार्टम, डीएनए के लिए भी सैंपल लिया

Mon, 16 Dec 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of the dead body of the woman was done, sample was also taken for DNA
फोटो :33: चव्वनी देवी अपने परिजनों के साथ। (बच्चे को गोद में लिए हुए) फोटो : परिजन
सोनीपत। सेक्टर-3 स्थित ऑटो मार्केट में महिला की निर्मम हत्या के मामले में सिर को बरामद करने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डीएनए के लिए सैंपल भी लिया है। आवश्यकता होने पर डीएनए भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन


सेक्टर-3 स्थित ऑटो मार्केट की खाली जमीन पर 12 दिसंबर को सुबह महिला का सिर कटा शव मिला था। पुलिस को घटनास्थल पर करीब 50 वर्षीय महिला का धड़ ही बरामद हुआ था। पुलिस की तलाश के बाद भी सिर भी नहीं मिल सका था। पुलिस की पूछताछ में एक व्यक्ति ने शव को अपनी पत्नी चव्वनी देवी का बताया था। मूलरूप से बिहार के जिला पूर्णिया निवासी जयनारायण ने बताया था कि उनकी पत्नी की हत्या बेटी के पहले पति नानूराम ने की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में चव्वनी देवी के दामाद सुधीर को अपने कमरे में कपड़ों के नीचे सास का सिर मिला था। उसे कपड़ों का थैला उनकी पत्नी के पहले पति नानूराम ने यह कहते हुए दिया था कि इसमें उनकी पहली पत्नी के कपड़े हैं जो उनके घर रखे थे। शनिवार देर शाम थैला देखा तो कपड़ों के नीचे सास का सिर था। पुलिस ने रविवार को धड़ व सिर का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में विसरा के साथ ही डीएनए को भी सैंपल लिए हैं। आवश्यकता होने पर डीएनए भी कराया जा सकता है। वहीं पुलिस की चार टीम आरोपी नानूराम की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के असल कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन




महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed