फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Postgraduate course MD Ayurveda will start in MSM Institute of Ayurveda

Sonipat News: एमएसएम इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में शुरू होगा स्नातकोत्तर कोर्स एमडी आयुर्वेद

Sat, 07 Sep 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Postgraduate course MD Ayurveda will start in MSM Institute of Ayurveda
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला विश्वविद्यालय के एमएसएम इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में स्नातकोत्तर कोर्स एमडी आयुर्वेद प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए प्राचार्य डॉ. सत्य प्रकाश गौतम ने कुलपति प्रो. सुदेश को एनसीआईएसएम से प्राप्त अनुमति पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) ने प्रदेश सरकार की अनुशंसा उपरांत एमएसएम इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के काय चिकित्सा एवं द्रव्य गुण विभाग में यह एमडी कोर्स शुरू किए जाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र को और अधिक मजबूती करना समय की मांग है। कुलपति ने बताया कि इस पीजी कोर्स से संबंधित जानकारी महिला विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bpsmv.ac.in पर उपलब्ध है। इस अवसर पर कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. श्वेता सिंह, डॉ. विजय कौशिक, डॉ. एपी नायक, डॉ. वीना शर्मा व डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed