{"_id":"67b8d8e3b96944201a00634b","slug":"post-mortem-of-the-bodies-of-the-young-man-and-woman-was-conducted-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132651-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक-युवती के शवों का कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक-युवती के शवों का कराया पोस्टमार्टम
Sat, 22 Feb 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बढ़मलिक में किराए पर रहे युवक-युवती के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शवों को लेकर चले गए। दोनों में आपस में मेलजोल था।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव बिहरपुर निवासी पंकज (21) व उनका परिवार गांव बढ़मलिक में ग्रामीण नरेंद्र के कमरे में किराए पर रहते थे। उनके पास ही दूसरे कमरे में उत्तर प्रदेश के सीतापुर की निशा (20) अपने भाई-भाभी संग रहती थी।
युवक चालक था और युवती फैक्टरी में नौकरी करती थी। वीरवार दोपहर को पंकज का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। कुछ देर बाद ही निशा ने भी अपने कमरे में फंदा लगा लिया था। परिवार के सदस्यों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया था।
विज्ञापन
जहां पर शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया था कि पंकज की एक माह पहले ही सगाई कर दी थी। सगाई किए जाने के बाद से वह नाखुश था। पंकज व निशा में मेलजोल था। दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी।