फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Post mortem of the bodies of four workers who lost their lives in the accident at KMP

Sonipat News: केएमपी पर हादसे में जान गंवाने वाले चार श्रमिकों के शवों का हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 15 Oct 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of the bodies of four workers who lost their lives in the accident at KMP
सोनीपत नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव पिपली के पास खड़ी महेंद्रा पिकअप गाड़ी से कैंटर की टक्कर के चलते जान गंवाने वाले चार श्रमिकों के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन सभी के शवों को एक ही वाहन में लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

झज्जर के गांव रैया निवासी रोहित ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उनके दोस्त विजय कुमार (38) अपनी ट्रैवल्स एजेंसी चलाते थे। वह अपनी पिकअप गाड़ी लेकर 11 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश गए थे। वहां से वह धान काटने के लिए 30 मजदूरों को लेकर वह झज्जर के लिए चले थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे केएमपी पर गांव पिपली के पास श्रमिक लघुशंका के लिए उतरे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे गाड़ी रेलिंग तोड़कर सड़क किनारे जाकर पलट गई थी।
विज्ञापन

हादसे में उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव अकोरा निवासी परमेश्वर (40) व बृजेश (22), जिला पीलीभीत के गांव पतजिया निवासी सर्वेश (28), लखीमपुर खीरी के मुर्तजा अली नगर निवासी भानू (25) व उनके दोस्त झज्जर के गांव रैया निवासी विजय की मौत हो गई थी। वहीं 25 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने चालक चरखी दादरी के गांव मकडानी निवासी श्रीभगवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विजय के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने परमेश्वर, बृजेश, सर्वेश व भानू के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी राहुल सरोहा ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी कैंटर चालक श्रीभगवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। वहीं पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन 25 लोगों में से 23 को छुट्टी दे दी गई। दो को उपचार दिया जा रहा है।



पिपली के पास हादसे में मरे चार लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जमानत मिल गई। -जीत सिंह बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed