फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Portal opened again for first year graduation, relief received

Sonipat News: स्नातक प्रथम वर्ष के लिए फिर खोला पोर्टल, मिली राहत

Wed, 11 Sep 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Portal opened again for first year graduation, relief received
सोनीपत। महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है। दाखिले का एक और मौका मिलने से विद्यार्थियों व महाविद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। हालांकि विद्यार्थी केवल तीन दिन तक यानी 13 सितंबर तक ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए 30 अगस्त को दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी थी। दोनों ही पाठ्यक्रम में पोर्टल बंद होने के बाद भी करीब 40 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त रह गई थी। जिस वजह से महाविद्यालय प्रबंधन की चिंता बढ़ गई थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय से दाखिला प्रक्रिया बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए निदेशालय ने स्नातक पाठ्यक्रम के द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोल दिया था।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को 12 सितंबर तक दाखिला लेने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के पोर्टल नहीं खोला गया था। जिसके बाद से महाविद्यालय लगातार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी पोर्टल की मांग कर रहा था, ताकि रिक्त सीटों पर भी दाखिले किये जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे दाखिले
महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोल दिया है। हालांकि पहले दिन दाखिला लेने के लिए नाममात्र ही विद्यार्थी पहुंचे। पोर्टल 13 सितंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान ओपन काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर सीटें भरी जाएंगी। विद्यार्थियों की सहायता के लिए महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

वर्जन
-उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के लिए फिर से दाखिला प्रक्रिया शुरू है। अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी पोर्टल खुलने का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि पोर्टल 13 सितंबर तक ही खुला रहेगा। -प्रो. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed