फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Poonam kept repeating her answers on the first day of her psychiatrist's questioning.

Sonipat News: मनोचिकित्सक की पूछताछ में पहले दिन जवाबों को दोहराती रही पूनम

Fri, 19 Dec 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Poonam kept repeating her answers on the first day of her psychiatrist's questioning.
फोटो :34: सोनीपत नागरिक अस्पताल में महिला साइको किलर को लेकर पहुंची पुलिस टीम। संवाद
सोनीपत। चार बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम का मनोचिकित्सक ने वीरवार को फिर से मानसिक मूल्यांकन किया। इस दौरान केवल पूनम ही नहीं बल्कि उसकी मां सुनीता और पति नवीन से भी पूछताछ की गई ताकि आरोपी की मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़े तथ्यों को परखा जा सके।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक ने पूनम से करीब 30 मिनट तक सवाल-जवाब किए जबकि उसकी मां सुनीता और पति नवीन से 20-20 मिनट तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पूनम ने मनोचिकित्सक के सभी सवालों के स्पष्ट जवाब दिए।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि मनोचिकित्सक ने पूनम से नींद आने में परेशानी, किसी की आवाज सुनाई देने, डर महसूस होने, अकेलेपन या उदासी की स्थिति तथा मानसिक दबाव जैसे विषयों पर प्रश्न किए। बताया जा रहा है पूनम ने पहले पूछताछ के जवाबों को ही दोहराया जबकि उसकी मां और पति ने भी मीडिया के समक्ष दिए गए अपने पूर्व बयानों को ही दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम की मां से उसके बचपन से लेकर शादी से पहले तक के समय में मानसिक स्थिति को लेकर सवाल पूछे गए। पति से भी पूनम के व्यवहार व बच्चों के पति बर्ताव को लेकर सवाल पूछे गए। मानसिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने पूनम को दोबारा पानीपत जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मनोचिकित्सक की रिपोर्ट को केस डायरी में शामिल कर आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा।
पुलिस का मानना है कि मानसिक मूल्यांकन रिपोर्ट से मामले की न्यायिक जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई तय की जाएगी।

पुलिस के बाद अब पूनम से मनोचिकित्सक ने भी पूछताछ की है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। मनोचिकित्सक की रिपोर्ट और पूछताछ के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को पानीपत जेल भेज दिया गया है। -इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह, थाना प्रभारी बरोदा।

फोटो :34: सोनीपत नागरिक अस्पताल में महिला साइको किलर को लेकर पहुंची पुलिस टीम। संवाद

फोटो :34: सोनीपत नागरिक अस्पताल में महिला साइको किलर को लेकर पहुंची पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed