फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pond overflows between Malikpur-Tajpur, villagers troubled as water comes on the road

Sonipat News: मलिकपुर-ताजपुर के बीच तालाब ओवरफ्लो, सड़क पर पानी आने से ग्रामीण परेशान

Fri, 06 Sep 2024 06:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Pond overflows between Malikpur-Tajpur, villagers troubled as water comes on the road
सोनीपत। गांव मलिकपुर-ताजपुर के बीच तालाब ओवरफ्लो होने से ग्रामीण परेशान हैं, यहां तक विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव मलिकपुर से ताजपुर की दूरी महज 150 मीटर है, मार्ग के बीच ओवरफ्लो हुआ तालाब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर पानी भरने की समस्या कम होने के बजाय ज्यादा बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

मलिकपुर-ताजपुर के बीच तालाब से निकासी ग्यासपुर मार्ग के पास दूसरे तालाब में करने के लिए 10 साल पहले सीवर लाइन दबाई गई थी। तालाब भरने के कारण सीवर लाइन से निकासी ठप हो चुकी है। बारिश के मौसम में तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। निकासी ठप होने से बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इससे लोगों को बाइक व अन्य वाहनों पर सवार होकर दूषित पानी से निकलकर अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर तालाब के सामने निजी स्कूल हैं, लेकिन कई गांवों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। स्कूल में जाने के लिए बच्चों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्देश के बाद नहीं हुई सफाई
बारिश के सीजन में बाढ़ प्रबंधन कार्यों को लेकर 10 जून को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए थे कि बारिश से पहले सभी तालाबों का निरीक्षण किया जाए। जरूरत पड़ने पर तालाब की खोदाई कराने व उसे खाली कराने की निर्देश दिए गए थे। मलिकपुर व ताजपुर गांव के तालाबों की सफाई तक नहीं की गई और न ही उन्हें खाली कराया गया। प्रशासन की अनदेखी की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। आने वाले समय में समस्या और भी बढ़ सकती है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराए और मार्ग पर भरने वाले पानी की वजह से बच्चों को पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिकपुर-ताजपुर रोड पर तालाब ओवरफ्लो होने की शिकायत नहीं मिली है। वहां कोई समस्या है तो अधिकारियों को भेजकर पंप का प्रबंध कर तालाब से निकासी कराई जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed