फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pollution hits with winter, chances of relief from rain today

Sonipat News: सर्दी के साथ प्रदूषण का प्रहार, आज बारिश से राहत के आसार

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pollution hits with winter, chances of relief from rain today
सोनीपत में हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद
सोनीपत। ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को तीसरे पहर कुछ देर के लिए आसमान में सूर्य तो निकले, लेकिन वह भी ठंड से निजात नहीं दिला सका। दोपहर तक वातावरण में गलन और ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा लोगों को परेशान करता रहा। रात आठ बजते ही शहर में भी कोहरा छा गया। जिससे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। हवा की गति रुकने से प्रदूषण कम नहीं हो पा रहा है। हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा रहने से वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ गया है। सर्दी व प्रदूषण में सांस के रोगियों की मुसीबत बढ़ने लगी है। मंगलवार से मौसम में परिवर्तन आने के साथ ही बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार तीसरे पहर कुछ देर के लिए सूर्य निकले तो लोग घरों की छत पर धूप सेकने चले गए। हालांकि कुछ देर ही सूर्य फिर से लुप्त हो गए। सोमवार को भी हवा का प्रवाह पहले से कम रहा। तीन किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी नहीं आई। एक्यूआई 268 दर्ज किया गया। सुबह के समय से यह 290 तक पहुंच गया था। वहीं पीएम-2.5 का स्तर 500 और पीएम-10 का स्तर 470 पहुंच गया है। इससे सांस के मरीजों की मुसीबत बढ़ गई है। जिले में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 9 व 10 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है।
विज्ञापन

सोमवार रात आठ बजे ही छाया कोहरा

सोमवार रात को आठ बजे ही घना कोहरा छा गया है। जिससे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है। शहरी क्षेत्र में कोहरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे से ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गति रुकने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने का अनुमान है। बारिश आने से प्रदूषण का स्तर कम हो जाएगा।


डॉ.प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके सोनीपत
-
ठंड के साथ प्रदूषण बढऩे से सांस व अस्थमा से मरीज अस्पताल में रोजाना इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। इस मौसम में मास्क का प्रयोग जरूर करना चाहिए। डॉ. शैलेंद्र राणा, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed